बिहार: पटना-गया सेक्शन पर आज जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन से टकराई कार, दुर्घटना में 3 की मौत
बिहार में कोरोना काल में शनिवार को पटना-गया रेल खंड पर तेज रफ्तार जनशताब्दी एक्सप्रेस और एक कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में कार पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई. इस घटना में ट्रेन के यात्रियों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है.
पटना, 18 जुलाई: बिहार में कोरोना काल में शनिवार को पटना-गया रेल खंड पर तेज रफ्तार जनशताब्दी एक्सप्रेस और एक कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने शनिवार को बताया कि पटना-गया रेलखंड (Patna-Gaya Section) पर पोटही-नदवां के बीच अवैध रूप से एक कार ट्रैक पार कर रही थी, तभी पटना-रांची जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन पहुंच गई, जिससे ट्रेन और कार में टक्कर हो गई.
इस हादसे में कार पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई. इस घटना में ट्रेन के यात्रियों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि घटना के बाद तत्काल स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोसटमार्टम के लिए भेज दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पटना-गया सेक्शन (बिहार) पर आज पटना-रांची जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन के पोताही-नदवान के बीच अवैध रूप से रेलवे ट्रैक पार कर रही एक कार के टकराने से कार सवार 2 यात्रियों की मौत हो गई। रेल यातायात में कोई रूकावट नहीं है: भारतीय रेलवे pic.twitter.com/I9yFyBHlg0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2020
उन्होंने कहा कि घटना के बाद रेल परिचालन में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हुई है और ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2020 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

