जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर जा रही बस गहरी खाई में गिरी, 6 यात्रियों की मौत, 38 घायल
सुरिनसर से श्रीनगर जा रही एक बस शुक्रवार देर रात उधमपुर के माजल्टा के नजदीक गहरी खाई में गिर गई.
जम्मू और कश्मीर (Jammu And Kashmir) के सुरिनसर (Surinsar) से श्रीनगर (Srinagar) जा रही एक बस शुक्रवार देर रात उधमपुर (Udhampur) के माजल्टा (Majalta) के नजदीक गहरी खाई में गिर गई. पुलिस के अनुसार, इस हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई. वहीं, 38 लोग घायल बताए जा रहे हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है. जानकारी के मुताबिक, घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उधमपुर के माजल्टा के पास ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और फिर बस गहरी खाई में पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर, घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया है.
संबंधित खबरें
Silver Rate Today, March 9, 2026: चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में आज का ताजा भाव
Gold Rate Today, March 9, 2026: सोने की कीमतों में तेजी बरकरार, अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच आज क्या है 22K और 24K गोल्ड का भाव?
Maharashtra Transport Strike Called Off: महाराष्ट्र में टला ट्रांसपोर्टरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, सरकार के आश्वासन के बाद परिवहन सेवाएं सामान्य
Petrol Price Today, March 6, 2026: पेट्रोल की कीमतों में स्थिरता बरकरार, वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय उपभोक्ताओं को राहत
\