Baramulla Terror Attack: जम्मू कश्मीर के बारामुला में मुठभेड़ के दौरान लश्कर ए तैयबा कमांडर समेत 2 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलो ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है. वहीं सर्च ऑपरेशन जारी है. दरअसल सोमवार को बारामुला जिले (Baramulla) के क्रेइरी इलाके में घात लगाकर सीआरपीएफ नाका पार्टी पर आतंकियों ने हमला (Terrorists Attack) किया था. इस आतंकी हमले में एक स्पेशल पुलिस अफसर (SPO) सहित दो जवान शहीद हो गए हैं. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. IGP CRPF राजेश कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान एक ​आतंकवादी सेब के पेड़ के ऊपर बैठा था और उसने फिर से सुरक्षा बलों पर फायरिंग की. सुरक्षा बलों ने उसे मार गिराया, अभी ऑपरेशन जारी है. मारे गए आतंकवादी से भारी मात्रा में हथियार और बाकी सामान बरामद हुआ है.

भारतीय सेना (Photo Credit-PTI)

फिलहाल अभी तक इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं. वहीं, सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है. सुरक्षाबलों को संदेह है कि कुछ और आतंकी इलाके में छिपे हो सकते हैं. मारे गए आतंकवादी के शव के साथ एक AK-47 राइफल बरामद की गई. बता दें कि जम्मू कश्मीर की अमन चैन में खलल डालने के लिए आतंकी लगतार प्रयास कर रहे हैं. लेकिन ड्यूटी पर तैनात, सेना, सीआरपीएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान उनके नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने दे रहे हैं.

ANI का ट्वीट:-

गौरतलब हो कि पुलवामा जिले में आतंकवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी को सुरक्षा बलों ने सोमवार को बरामद किया था. पुलिस ने जानकारी दी कि पुलवामा के तुजान गांव के पास एक पुल के नीचे आतंकवादियों ने आईईडी लगाया था, जिसे ढूंढकर सुरक्षा बलों ने बरामद कर लिया. कश्मीर में सड़कों और राजमार्गों से गुजरने वाले सुरक्षा बलों के वाहनों को निशाना बनाने के उद्देश्य से आतंकवादी आईईडी लगाते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\