जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में संदिग्ध धमाका, 1 जवान शहीद और 2 घायल

जम्मू और कश्मीर के अखनूर सेक्टर से बड़ी खबर आ रही है. जहां रविवार दोपहर को हुए एक संदिग्ध विस्फोट में सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि दो अन्य घायल हो गए. इलाज के लिए जख्मी जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भारतीय सेना (Photo Credits IANS)

श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर (Jammu And Kashmir) के अखनूर सेक्टर (Akhnoor Sector) से बड़ी खबर आ रही है. जहां रविवार दोपहर को हुए एक संदिग्ध विस्फोट (Blast) में सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि दो अन्य घायल हो गए. इलाज के लिए जख्मी जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में सेना के काफिले के गुजरने के दौरान एक ब्लास्ट हुआ. जिसकी चपेट में आने से तीन जवान घायल हो गए. सभी को तत्काल उधमपुर के सैन्य अस्पताल अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन इलाज के दौरान एक जवान ने दम तोड़ दिया. प्राथमिकी सूचना के अनुसार यह आईईडी ब्लास्ट हो सकता है.

घटना के बाद से मौके पर भारी संख्या में सुरक्षाबल मौजूद है. फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. यह भी पढ़े- कश्मीर में शांति देख बौखलाए आतंकी, दहशत फैलाने के लिए त्राल में ट्रक को लगाई आग

उल्लेखनीय है कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में शनिवार को लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने के संदेह में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था. जबकि सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा में सोमवार को मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया था. यह पुलिस और सेना का संयुक्त अभियान था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड