Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर की झेलम नदी में नाव पलटने से चार की मौत
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में झेलम नदी में मंगलवार को एक नाव पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंडबल में सात लोगों को ले जा रही एक नाव झेलम नदी में पलट गई.
श्रीनगर, 16 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में झेलम नदी में मंगलवार को एक नाव पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंडबल में सात लोगों को ले जा रही एक नाव झेलम नदी में पलट गई.
अधिकारियों ने कहा, “एसडीआरएफ, पुलिस और लोगों ने तुरंत बचाव अभियान चलाया. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन को इलाज के लिए श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल भेजा गया है.” यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव : गढ़चिरौली के संवेदनशील स्थानों पर चुनाव कर्मचारियों को पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू
अधिकारियों ने कहा, "पीड़ितों के शव बरामद कर लिए गए हैं और चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं." अस्पताल के डॉक्टरों ने पुष्टि की कि घायल व्यक्तियों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.
Tags
संबंधित खबरें
Eid 2026: जम्मू-कश्मीर में कल मनाई जा सकती है ईद, अफगानिस्तान में चांद दिखा
Farooq Abdullah Assassination Attempt: ‘मेरे दिल में कभी किसी के लिए नफरत नहीं,' खुद पर हुए हमले के बाद बोले पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला
Jammu And Kashmir: जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, शादी समारोह में नज़दीक से चली गोली; बाल-बाल बचे नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख
Jammu and Kashmir: पाकिस्तान से ड्रोन और गुब्बारों से घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में सीमा पर बढ़ाई चौकसी
\