जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा क्षेत्र में लगी आग, बारूदी सुरंगों में विस्फोट

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में जंगल में लगी आग की वजह से बृहस्पतिवार को कई बारूदी सुंरगों में विस्फोट हुए. अधिकारियों ने बताया कि कृष्णाघाटी सेक्टर में जंगल में आग लगी थी जो कई इलाकों में फैल गई.

प्रतिकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुंछ जिले में जंगल में लगी आग की वजह से बृहस्पतिवार को कई बारूदी सुंरगों में विस्फोट हुए. अधिकारियों ने बताया कि कृष्णाघाटी सेक्टर (Krishna Ghati Sector) में जंगल में आग लगी थी जो कई इलाकों में फैल गई. उन्होंने बताया कि इसके बाद कई बारूदी सुरंगों में विस्फोट हो गया जिससे यहां रहने वाले लोगों में घबराहट फैल गई.

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के निकट अग्रिम चौकियों और नागरिक क्षेत्रों में मंगलवार को पाकिस्तान द्वारा गोलाबारी करने से दो नागरिक घायल हो गये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया गोलीबारी और गोलाबारी से सीमावर्ती इलाकों में भय फैल गया है.

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर किरनी, कस्बा और शाहपुरा इलाकों में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि दो नागरिक छर्रे लगने से घायल हो गये. पिछले शुक्रवार को पुंछ के शाहपुर, डोकरी और कसाबा क्षेत्रों में पाकिस्तानी गोलाबारी में कम से कम सात रिहायशी इमारतें छतिग्रस्त हो गई थीं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान ने किया टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज, फहीम अशरफ ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें PAK बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: कोलंबो में नीदरलैंड ने पाकिस्तान को दिया 148 रनों का लक्ष्य, सलमान मिर्जा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Netherlands vs Pakistan, T20 World Cup 2026: पहले मैच में पाकिस्तान का पलड़ा भारी, नीदरलैंड्स को डच पावर दिखाने की ज़रूरत, स्कोरकार्ड यहां देखें

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Live Score Update: कोलंबो में पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\