Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले में कुएं में डूबे तीन लोगों के शव निकाले
जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले में एक कुएं में डूबकर मरने वाले तीन लोगों के शव निकाल लिये गये हैं. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
श्रीनगर, 30 मई : जम्मू-कश्मीर के बड़गाम जिले में एक कुएं में डूबकर मरने वाले तीन लोगों के शव निकाल लिये गये हैं. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
जिले के गोटीपोरा गांव में मोमीन दार नाम का एक व्यक्ति बुधवार को कुएं में गिर गया था. गांव के ही दो अन्य लोग अमजद अली और गुलाम हसन वानी उसे बचाने गये, लेकिन इस प्रयास में वे भी कुएं में गिर गये. यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने ओडिशा में रैली दौरान एक बुजुर्ग महिला के पैर छुए, देखें दिल छू लेने वाली PHOTOS
इसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई जिन्होंने बचाव अभियान शुरू किया. लेकिन वे उन्हें जिंदा नहीं निकाल सके. अधिकारियों ने बताया कि शवों को मेडिको-लीगल औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
Tags
संबंधित खबरें
Jammu and Kashmir: पाकिस्तान से ड्रोन और गुब्बारों से घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में सीमा पर बढ़ाई चौकसी
Lucknow Shocker: यूपी के लखनऊ में सनसनीखेज मामला, Biryani Shop के डीप फ्रीजर में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका
Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)
Jammu And Kashmir Wins Maiden Ranji Trophy Title: जम्मू-कश्मीर बना पहली बार चैंपियन, पारस डोगरा की कप्तानी में कर्नाटक को हराकर रचा इतिहास
\