Rajasthan Shocker: महिला को दिया लिफ्ट का झांसा, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर होटल में किया रेप
आरोपी बाइक पर बैठाकर महिला को इधर-उधर घूमता रहा और बात करते रहा. इसके बाद वह उसे एक होटल में ले गया, जहां उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया.
राजस्थान: जयपुर (Jaipur) के बजाज नगर इलाके में मदद के बहाने बाइक सवार युवक ने एक महिला का अपहरण कर लिया. आरोप है कि युवक ने होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ रेप (Rape in Hotel) किया. बुधवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला की तलाश शुरू क दी. मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने महिला को ढूंढ निकाला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. Bihar: युवक को तीन बच्चों की मां से हुआ इश्क, रात के अंधेरे में महिला से मिलने पहुंचा, जानें फिर आगे क्या हुआ
एसएचओ बताया कि बुधवार की रात 46 वर्षीय अविवाहित का उसके माता-पिता से विवाद हो गया. गुस्साएं परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी. परिजनों की शिकायत करने के लिए महिला थाने के लिए रवाना हो गई. इसी दौरान उसने टोंक फाटक के पास बाइक सवार एक युवक को हाथ देकर रोका और बजाज नगर थाने जाने का रास्ता पूछा. मदद के बहाने युवक ने महिला को लिफ्ट देने की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया.
आरोपी बाइक पर बैठाकर महिला को इधर-उधर घूमता रहा और बात करते रहा. इसके बाद वह उसे एक होटल में ले गया. यहां उसने होटल में रूम बुक कराया. रूम में बैठकर दोनों ने खाना खाया. खाने में नशीला पदार्थ मिला होने से महिला बेसुध हो गई. आरोपी ने इसी का फायदा उठाकर महिला के साथ रेप किया.
जब महिला घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान होने लगे. उन्होंने थाने जाकर महिला के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई. ढूंढते हुए परिजन पहुंचे थाने एसएचओ ने साइबर सेल से मदद मांगकर महिला के फोन की लोकेशन निकलवाई. लोकेशन के आधार पर पुलिस तलाशते हुए होटल तक जा पहुंची. पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो चुका था.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अपना नाम मयंक सिंह बताया था. रात को होटल में आने के दौरान आरोपी ने उसके मोबाइल पर कॉल भी किया था. पुलिस ने मोबाइल नंबर की डिटेल निकलवाई तो पता चला आरोप का असली नाम रूप सिंह राठौर है.
के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की. डिटेल निकलवाने पर पता चला कि आरोपी का नाम मयंक सिंह नही रूप सिंह राठौर (35) निवासी रामनगर सोडाला है. पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिफ्तार कर लिया. आरोपी ने बताया कि वह एक शॉपिंग मार्केट में मैनेजर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2022 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

