Bihar: युवक को तीन बच्चों की मां से हुआ इश्क, रात के अंधेरे में महिला से मिलने पहुंचा, जानें फिर आगे क्या हुआ
बिहार के मधुबनी जिले में एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने पति (और पत्नी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पत्नी-पत्नी के ऊपर आरोप है कि दोनों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर शव को घटना स्थल से कुछ दूर छिपा दिया.
पटना: बिहार (Bihar) के मधुबनी जिले में एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने पति (Husband) और पत्नी (Wife) को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पत्नी-पत्नी के ऊपर आरोप है कि दोनों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर शव को घटना स्थल से कुछ दूर छिपा दिया. पुलिस के अनुसार यह घटना राजनगर थान क्षेत्र के परिहारपुर नोनिया टोला के वार्ड नंबर-8 की है. जहां अनिल कुमार महतो नाम का एक युवक रहता था. उसका इश्क पड़ोस में रहने वाली एक तीन बच्चों की मां से हो गया. जिसके बाद महिला ने पति की गौर मौजूदगी में बात करने के साथ ही मिलने जुलने लगी.
पुलिस के अनुसार महिला ने अनिल से मिलने के लिए रात में घर से कुछ दूर बुलाया. इस बीच उसका पति घर पर भी था. जिसे शक हो गया कि वह किसी से रात में मिलने के लिए जा रही है. क्योंकि उसके पति ने अनिल से चोरी से बात करते हुए फोन पर सुन लिया है. इस बीच महिला के बुलाने पर उसका प्रेमी अनिल उससे मिलने के लिए तय स्थान पर पहुंच गया. जहां पर दोनों की मुलाकात होने के बाद प्रेम परवान चढ़ने लगा. इस बीच पत्नी का पीछा करते-करते रात के अंधेरे में उसका पति वहां आ पहुंचा. जहां पर वह अनिल की बाहों में देखकर आग बबूला हो गया और उस पर हमला कर दिया. इस बीच पति की नजर में बचने के लिए पत्नी ने भी उस पर हमला कर दिया. जिसमें उसकी जान चली गई. यह भी पढ़े: Mumbai: प्रेमी 15 साल की प्रेमिका से करता था इश्क, भगाकर की शादी, हुआ गिरफ्तार
हत्या के बाद दोनों पकडे ना जाये, शातिर तरीके से अनिल के शव को दोनों ने घटना स्थल से कुछ दूर छिपा दिए. घटना के दूसरे दिन जब गांव से कुछ लोगों को अनिल का शव पड़ा देखा तो बवाल मच गया. जिसके बाद पुलिस को इसके बारे में सूचना दी गई. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस अनिल का शव बरामद करने के बाद मामले की जांच पड़ताल में जुट गई.
पुलिस की जांच पड़ताल आगे बढ़ी तो मालूम पड़ा कि अनिल की हत्या अवैध संबंध के चलते हुई है. और उसकी हत्या कोई और नहीं बल्कि पड़ोस में रहने वाले शख्स ने की है क्योंकि अनिल का अवैध संबंध उसकी पत्नी के साथ चल रहा था. जिसके चलते उसकी जान गई,
पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के बाद दोनों ने अनिल के हत्या की बात को कबूल कर लिया है. वहीं पुलिस के पूछताछ में मालूम पड़ा कि अनिल का महिला के साथ पिछले पांच साल से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों घर से भागकर शादी करने की फिराक में थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2022 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

