Rajasthan Shocker: गैंगरेप के बाद कपड़े भी फाड़ ले गए बदमाश, शरीर पर जख्मों के निशान, मदद मांगी तो लोगों ने समझा पागल
आरोपियों ने एक महिला के साथ गैंगरेप किया, उसका शरीर नोचा और उसके कपड़े भी साथ ले गए. बदहवाश महिला ने जब लोगों मदद मांगी, तो लोगों ने उसे पागल समझकर उसकी सहायता नहीं की.
Rajasthan Shocker: राजस्थान के भीलवाड़ा में महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. कुछ आरोपियों ने एक महिला के साथ गैंगरेप किया, उसका शरीर नोचा और उसके कपड़े भी साथ ले गए. बदहवाश महिला ने जब लोगों मदद मांगी, तो लोगों ने उसे पागल समझकर उसकी सहायता नहीं की. दिल दहला देने वाली ये घटना गंगापुर थाना क्षेत्र की है.
इस बीच एक शख्स ने महिला की आपबीती सुनी और फिर पुलिस को वारदात की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले अपनी जीप के सीट कवर से पीड़िता का शरीर ढका फिर उसे थाने ले गई. इसके बाद महिला सिपाही के कपड़े मंगवाकर उसे पहनने के लिए दिए गए. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया.
भीलवाड़ा पुलिस ने घटनास्थल से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की, जिसे जब्त कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक महिला का अपहरण कर गैंगरेप करने वाले आरोपी नशे में थे. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सभी सबूत इकट्ठे किए. घटनास्थल पर पुलिस को टूटी चूड़ियां भी मिली हैं.
घटना को लेकर गंगापुर पुलिस उपाधीक्षक लाभूराम बिश्नोई ने कहा कि महिला को अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया. पीड़िता के द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2023 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

