Rajasthan: भूत-प्रेत का डर दिखाकर तांत्रिक ने सास-बहू का किया रेप, VIDEO बना कर ठगे 20 लाख रुपए
तांत्रिक ने पूजा करवाने के बहाने दोनों महिलाओं के घर पहुंचा. इसके बाद उसने धोखे से अश्लील वीडियो बना लिए और दुष्कर्म किया.
Rape In Jaipur: जयपुर में तंत्र मंत्र के नाम पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है. भूत-प्रेत का डर दिखाकर एक तांत्रिक ने सास और बहू के साथ रेप किया. तांत्रिक ने पूजा करवाने के बहाने दोनों महिलाओं के घर पहुंचा. इसके बाद उसने धोखे से अश्लील वीडियो बना लिए और दुष्कर्म किया. आरोपी ने बाद में महिला की बहू के साथ भी रेप किया. मामला भांकरोटा थाना क्षेत्र का है. Sex Change: डॉक्टर ने नाबालिग का जबरन किया लिंग परिवर्तन, कर्नाटक HC ने आरोपी के खिलाफ केस रद्द करने से किया इनकार
एसएसओ रवीन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि 50 साल की महिला की चार साल पहले तबीयत खराब हुई थी. वह मेडिकल की दुकान पर दवाई लेने गई तो वहां उसे जैनेंद्र नाम का एक युवक मिला. युवक ने महिला को बताया कि उनपर और उनके घर पर भूत-प्रेत का साया है, जिसके बाद महिला युवक के झांसे में आ गई.
तांत्रिक युवक उनके घर पर पहुंच गया. उसने महिला को कहा कि वो अपने कपड़े उतारकर पूजा करे नहीं तो उसके छोटे बेटे की मृत्यु हो जाएगी. पूजा के दौरान ही तांत्रिक ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया. आरोपी वीडियो की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म करता रहा. इतना नहीं तांत्रिक ने ब्लैकमेल कर उससे पैसे भी ठगे. पीड़िता का आरोप है कि एक बार 4 लाख, दूसरी बार 2 लाख, और 4 लाख 20 हजार रुपये लिए.
तांत्रिक की नजर महिला की बहू पर पड़ी. आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर बहू के साथ भी रेप किया. अश्लील वीडियो और फोटो दिखाकर आरोपी ने फिर लाखों रुपये ठगे. तांत्रिक से परेशान दोनों महिलाओं ने थाने में केस दर्ज कराया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2022 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

