Rajasthan Shocker: नाबालिग के साथ 8 लोगों ने की दरिंदगी, 50 हजार ऐंठने के बाद वायरल किया गैंगरेप का VIDEO
पीड़िता ने बताया कि 9 महीने पहले 8 युवकों ने उसे कहा कि उसकी कुछ अश्लील फोटों हैं. इन्ही फोटों को देने के बहाने आरोपियों ने लड़की को बुलाया और फिर जबरन कपड़े उतरवा कर वीडियो बना लिया. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्होंने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया.
अलवर: राजस्थान के अलवर जिले से दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है. किशनगढ़बास थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ 8 लोगों ने गैंगरेप किया. इतना ही नहीं आरोपियों ने नाबालिग की अश्लील वीडियो बना ली. जिसके आधार पर उन्होंने युवती से 50 हजार रुपए ऐंठ लिए. कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में सफाई कर्मचारी ने बनाया लड़कियों का वीडियो, गिरफ्तार
आरोपी युवती से और पैसे ऐंठने के लिए उसे ब्लैकमेल करते रहे, जब पीड़िता रुपयों का इंतजाम नहीं कर पाई तो उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. यह VIDEO पीड़िता के घरवालों तक पहुंच गया, जिसके बाद पीड़िता के पिता और भाई ने 8 युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट में केस दर्ज करवाया.
पीड़िता ने बताया कि 9 महीने पहले 8 युवकों ने उसे कहा कि उसकी कुछ अश्लील फोटों हैं. इन्ही फोटों को देने के बहाने आरोपियों ने लड़की को बुलाया और फिर जबरन कपड़े उतरवा कर वीडियो बना लिया. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्होंने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया.
अश्लील वीडियो को वायरल करने के नाम पर आरोपियों ने युवती से पहले 50 हजार रुपए लिए और बाद में ढाई लाख रुपए की मांग करने लगे. जब युवती इतनी बड़ी रकम का इंतजाम नहीं कर पाई. तो उन्होंने वीडियो वायरल कर दिया. वीडियो जब पीड़िता के घरवालों तक पहुंचा तो वे सन्न रह गए. इसके बाद मामले का खुलासा हुआ और परिजनों ने थाने पहुंच कर केस दर्ज करवाया.
पुलिस ने बताया कि रफीक ने फोन कर गोठड़ा के पास युवती को बुलाया था. युवक ने उसे डरा धमकाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली और इसे शेयर करने की धमकी देकर गैंगरेप किया. भाई ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने इससे पहले 3 और 6 जनवरी को भी पीड़िता के साथ रेप किया है. मामले की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2022 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

