जनता रोटी के लिए बेहाल लेकिन आतंक फैलाने से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, कश्मीर में रच रहा नई-नई साजिश
डीजीपी ने बताया कि पहली बार परफ्यूम आईईडी का घाटी में इस्तेमाल किया गया. उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब हमने परफ्यूम आईईडी बरामद किया है. हमने इससे पहले कोई परफ्यूम आईईडी बरामद नहीं किया है.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के डीजीपी दिलबाग सिंह (DGP Dilbag Singh) ने पाकिस्तान को एक बार फिर आतंकवाद फैलाने के लिए आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद फैलाने से बाज नहीं आ रहा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी जमीन से आतंकवाद फैलाने और दुनिया भर में सैकड़ों निर्दोष लोगों को मारने के लिए बदनाम है. जम्मू-कश्मीर उसके निशाने पर है. पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में लोगों को सांप्रदायिक रूप से बांटना चाह रहा है. Pakistan Crisis: बद से बद्तर होती जा रही है पाकिस्तान की हालात, बंदरगाहों पर फंसे सामान से लदे जहाज, सरकार नहीं कर पा रही पेमेंट.
डीजीपी ने बताया कि पहली बार परफ्यूम आईईडी (Perfume IED) का घाटी में इस्तेमाल किया गया. उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब हमने परफ्यूम आईईडी बरामद किया है. हमने इससे पहले कोई परफ्यूम आईईडी बरामद नहीं किया है. अगर कोई इसे दबाने या खोलने की कोशिश करेगा तो आईईडी विस्फोट कर देगा. उस IED को हमारी स्पेशल टीम हैंडल करेगी.
पहली बार परफ्यूम आईईडी बरामद
Visuals of perfume IED which was recovered from the terrorist, Arif.
This is the first time any perfume IED has been recovered by Jammu Police. pic.twitter.com/COynZ9mMsD
घाटी को दहलाने की लगातार कोशिश
जम्मू-कश्मीर डीजीपी ने जानकारी दी कि 20 जनवरी को दो बम रखे गए थे. 21 जनवरी को 20 मिनट के अंतराल पर दो विस्फोट किए गए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मारे जा सकें. पहले आईईडी विस्फोट में नौ लोग घायल हो गए थे. पुलिस ने एक आतंकवादी आरिफ को गिरफ्तार किया है, जो 3 साल से पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में था.
आरिफ रियासी का रहने वाला है. ये पिछले 3 साल से सीमा पार लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर के साथ जुड़ा था वह पाकिस्तान के इशारे पर घाटी में तबाही का खेल रचता था.
डीजीपी, जम्मू-कश्मीर दिलबाग सिंह ने बताया कि फरवरी 2022 में शास्त्री नगर में एक IED धमाका हुआ था. आरिफ ही उस धमाके के पीछे था. कटरा में धमाके के बाद बस में आग लगी थी, आरिफ ने माना है कि वो IED बस में इसी ने लगाई थी. इसके पास से एक IED बरामद भी हुई है.
Share Now Tags
संबंधित खबरें
India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
Categories