इटली के सैलानी की जयपुर में हार्ट अटैक से हुई मौत, कोरोना वायरस से हुआ था रिकवर

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है. भारत में कोविड-19 से संक्रमित मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इससे संक्रमित लोगों की संख्या शुक्रवार को देश में 195 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इनमें 32 विदेशी नागरिक शामिल हैं. इसी बीच कोरोना वायरस से संक्रमित पांचवी मौत की खबर सामने आयी है. इटली से आए शख्स की कोरोना वायरस की वजह से जयपुर में मौत हो गई है.

कोरोना वायरस का कहर (Photo Credit-PTI)

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी है. भारत (India) में कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इससे संक्रमित लोगों की संख्या शुक्रवार को देश में 195 हो गई है.  इसके अलावा 20 लोग वे हैं, जो कोरोना से संक्रमित थे और ठीक हो गये हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इनमें 32 विदेशी नागरिक शामिल हैं. इसी बीच इटली के एक सैलानी की जयपुर में हार्ट अटैक से मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार ये शख्स कोरोना वायरस से रिकवर हुआ था.

वही कोरोना वायरस से संक्रमित सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आये हैं. जहां 52 लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं. राजधानी दिल्ली में 17 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं. यूपी में 19 और केरल में दो विदेशी नागरिकों समेत 28 मामले दर्ज किए गए हैं. कर्नाटक में 15 और लद्दाख में 10 मामले सामने आये है. यह भी पढ़े-कोरोना वायरस का कहर: देश में COVID-19 के मरीजो की संख्या बढ़कर हुई 195, चार की मौत

PTI का ट्वीट-

बता दें कि कोरोना वायरस के चलते देश में 4 लोगों की मौत हुई है. जिसमे पहली मौत कर्नाटक के कलबुर्गी में हुई थी. दूसरी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हुई. इसके साथ ही तीसरी मौत मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल और चौथी मौत की खबर पंजाब से सामने आयी है.

Share Now

संबंधित खबरें

पटना समाचार, 12 अक्टूबर 2026: कैसा रहेगा मौसम? मेट्रो डेडलाइन, गंगा अतिक्रमण पर SC का निर्देश और दुर्गा पूजा का आगाज समेत पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड