Fact Check: मोदी सरकार 10वीं पास बेरोजगार युवाओं को 'बेरोजगारी भत्ता योजना 2024-25' के तहत 3,500 रुपये दे रही है? जानें वायरल फर्जी दावे की सच्चाई
(Photo Credits Viral News)

Fact Check: सोशल मीडिया पर प्लेटफार्म यूट्यूब चैनल पर दावा किया जा रहा कि केंद्र सरकार 'बेरोजगारी भत्ता योजना 2024-25' के तहत 10वीं पास बेरोजगार युवाओं को 3,500 रुपये का मासिक भत्ता दे रही है. यह दावा यूट्यूब चैनल "ManojSirJobs" पर किया जा रहा है. चैनल के माध्यम से अभियार्थियों से मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण करने को कहा, ताकि वे इस योजना का लाभ उठा सकें. वहीं जब इस खबर की सत्यता पीआईबी फैक्ट चेक के जरिए जांची और परखी गई पाया गया कि यूट्यूब चैनल "ManojSirJobs" द्वारा किए गया दावा फर्जी है. इसके साथ ही पीआईबी फैक्ट चेक की तरफ से कहा गया कि "भारत सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है.

PIB Fact Check: