Aadhaar-Voter ID Linking: क्या आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक करना अनिवार्य है? जानें केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा?
Link Aadhaar with voter ID

नई दिल्ली, 17 दिसंबर: आधार कार्ड-वोटर आईडी को जोड़ने को लेकर कई लोगों के मन में सवाल हैं. कई बार कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में देखने को मिलता है कि अगर आधार कार्ड को वोटर कार्ड से लिंक नहीं किया गया तो वोटर लिस्ट से नाम हटा दिया जाएगा. कई बार सुनने में आता है कि आधार कार्ड को वोटर कार्ड से लिंक करना बिल्कुल अनिवार्य नहीं है. इस संबंध में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजू ने बताया कि "आधार कार्ड को वोटर कार्ड के साथ जोड़ना बिल्कुल वैकल्पिक है. अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो मतदाता सूची से नाम हटाने की कोई संभावना नहीं है."

चुनाव आयोग ने पिछले अगस्त से मतदाताओं से आधे कार्ड नंबर लेने का कार्यक्रम शुरू किया है. लेकिन यह अनिवार्य नहीं है, आयोग उन लोगों से नंबर दर्ज कर रहा है जो इसे करना चाहते हैं.