Coronavirus Update: श्रीनगर के कंटेनमेंट जोन में 100 फीसदी जांच के निर्देश, जम्मू-कश्मीर में अब तक महामारी से 717 लोगों की हुई मौत

कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर जिले में प्रशासन ने उन सभी निवासियों के व्यापक परीक्षण का फैसला लिया है जहां हाल ही में पांच या उससे अधिक मरीज सामने आए हैं. राहत की बात यह है कि इनमें से 29,000 से अधिक मरीज अब तक महामारी से उबर चुके हैं.

कंटेनमेंट जोन/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

श्रीनगर, 2 सितंबर: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से संक्रमित मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर जिले में प्रशासन ने उन सभी निवासियों के व्यापक परीक्षण का फैसला लिया है जहां हाल ही में पांच या उससे अधिक मरीज सामने आए हैं. कश्मीर में रेड जोन वाले जिलों को पुन: श्रेणीबद्ध किया जा रहा है जिसमें बांदीपोरा को छोड़कर श्रीनगर सहित सभी नौ जिले शामिल हैं.

श्रीनगर जिले में फिलहाल 80 से अधिक कंटेनमेंट जोन हैं. जम्मू-कश्मीर में महामारी से अब तक 717 मौतें हो चुकी हैं जिनमें से 223 अकेले श्रीनगर जिले से हैं. श्रीनगर के जिलाधिकारी शाहिद इकबाल चौधरी ने नए कंटेनमेंट जोन के निवासियों से परिवार के सदस्यों की सौ फीसदी जांच कराने का अनुरोध किया है. कंटेनमेंट जोन का दायरा मौजूदा 200 मीटर से घटाकर 50-75 मीटर तक कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Encounter in Srinagar’s Pantha Chowk: श्रीनगर के पंथा चौक पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक ASI शहीद, तीन आतंकी ढेर; ऑपरेशन जारी

अधिकारियों ने इन इलाकों में कोरोनो वायरस संक्रमण की गंभीरता का पता लगाने के लिए रैपिड एंटीजन परीक्षण (आरएटी) तकनीक का उपयोग करने का निर्णय लिया है. यहां कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 38,000 के आंकड़े को पार कर गई है. राहत की बात यह है कि इनमें से 29,000 से अधिक मरीज अब तक महामारी से उबर चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Thane Crime: ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या; इलाके में तनाव, SRPF तैनात