News

VIDEO: वाह री यूपी पुलिस! स्टेशन में ही महिला फरियादी के सामने दरोगा करवा रहे है मसाज, प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर का वीडियो आया सामने

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक दरोगा का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें ये पुलिस स्टेशन के अंदर ही एक व्यक्ति से मसाज करा रहे है और खासबात ये है की इनके सामने एक महिला फरियादी बैठी हुई है.

VIDEO: वाह री यूपी पुलिस! स्टेशन में ही महिला फरियादी के सामने दरोगा करवा रहे है मसाज, प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर का वीडियो आया सामने
Credit-(Twitter-X)

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक दरोगा का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें ये पुलिस स्टेशन के अंदर ही एक व्यक्ति से मसाज करा रहे है और खासबात ये है की इनके सामने एक महिला फरियादी बैठी हुई है. ये वायरल वीडियो लीलापुर थाने के दरोगा नरेंद्र सिंह का बताया जा रहा है.

थानेदार चौकीदार के हाथों से मसाज करा रहे है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब इस मामले में अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. इस दौरान वीडियो में देख सकते है की थानेदार की एक व्यक्ति मालिश कर रहा है और वे मोबाइल पर किसी से बात कर रहे होते है. ये भी पढ़े:UP: प्रतापगढ़ में बीच सड़क पर नशे में धुत्त कुर्सी पर बैठा रहा शख्स, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

प्रतापगढ़ जिले में  पुलिस स्टेशन में  दरोगा करवा रहे मालिश 

सामने फरियादी बैठा हुआ है. इस वीडियो पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने कहा की वीडियो संज्ञान में आया है और मामले की जांच लालगंज सीओ को सौंपी गई है और रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2024 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).