Indian Oil Recruitment 2025: बिना परीक्षा दिए मिलेगी इंडियन ऑइल में नौकरी, 200 पदों के लिए होगी भर्ती, जानें डिटेल्स
इच्छुक उम्मीदवारों के पास इंडियन ऑयल में काम करने का सुनहरा मौका है. इंडियन ऑयल ने 200 अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है.
Indian Oil Recruitment 2025: इच्छुक उम्मीदवारों के पास इंडियन ऑयल में काम करने का सुनहरा मौका है. इंडियन ऑयल ने 200 अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है.इंडियन ऑयल में रिक्रूटमेंट शुरू है. हाल फिलहाल में अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके, उम्मीदवारों के पास ये अच्छा मौका है. इस नौकरी के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
इसको लेकर वेबसाइट iocl.com पर इस नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है.यह भर्ती इंडियन ऑयल में करीब 200 रिक्त पदों के लिए की जाएगी. इस नौकरी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 फरवरी 2025 है. उम्मीदवार इस नौकरी के लिए जल्द आवेदन कर सकते है.ये भी पढ़े:Mumbai Metro Recruitment 2024: बिना परीक्षा दिए मुंबई मेट्रो में मिलेगा जॉब, लाखों में वेतन, कैसे और कहां करें आवेदन, जानें डिटेल्स
विभिन्न पदों के लिए है रिक्रूटमेंट
इंडियन ऑयल में ट्रेड अपरेंटिस के पद पर 55 रिक्तियां हैं. टेक्निशियन अपरेंटिस पद के लिए 25 रिक्तियां और ग्रेजुएट अपरेंटिस पद के लिए 120 रिक्तियां हैं.ट्रेड अपरेंटिस के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए.टेक्निशियन अप्रेंटिस के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए. ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए.
उम्मीदवारों की तय उम्र सीमा
अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 24 वर्ष होनी चाहिए. इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा. उसके बाद उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाना चाहिए. इसके बाद मेडिकल फिटनेस टेस्ट आयोजित किया जाएगा.इस नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को NAPSNATS वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को कोई परीक्षा देने की जरूरत नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2025 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

