SBI Update: टेक्नोलॉजी अपग्रेड के कारण बंद रहेंगी UPI सर्विस, ट्वीट कर SBI ने दी जानकारी
भारतीय स्टेट बैंक (Photo: PTI)

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि SBI शनिवार को 3 दिसंबर की रात 11 बजे से 4 दिसंबर की सुबह 4 बजे तक यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) में टेक्नोलॉजी अपग्रेड का काम करेगा. इस दौरान UPI की सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी. एसबीआई ने अपने पोस्ट में यह जानकारी दी. SBI यूजर्स इस दौरान UPI ट्रांजैक्शन करने से बचें.