जरुरी जानकारी

UP Police New Exam Date: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान, जानें कब और कितनी पालियों में होगा एग्जाम

यूपी पुलिस में सिपाही के 60244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीखों का इंतज़ार खत्म हो गया है! आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों के लिए 23 अगस्त से लेकर 31 अगस्त 2024 के बीच होगी लिखित परीक्षा.

UP Police New Exam Date: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान, जानें कब और कितनी पालियों में होगा एग्जाम

यूपी पुलिस में सिपाही के 60244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीखों का इंतज़ार खत्म हो गया है! पुलिस भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो पालियों में आयोजित होगी. हर पाली में पांच लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, यानी कुल 25 लाख से ज़्यादा उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे!

पहले लीक हुआ था पेपर, अब सख्ती से होगी परीक्षा

बता दें कि फरवरी में इसी परीक्षा का आयोजन किया गया था, लेकिन पेपर लीक होने की वजह से उसे निरस्त कर दिया गया था. इस बार सरकार ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए नए अध्यादेश लागू किए हैं. अगर कोई भी अभ्यर्थी या व्यक्ति परीक्षा में नकल करते हुए पाया जाएगा, या फिर पेपर लीक जैसी गतिविधियों में शामिल होगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस कानून के तहत एक करोड़ की सजा, या उम्रकैद या फिर दोनों हो सकती है.

अभ्यर्थियों के लिए बस यात्रा मुफ्त

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राज्य परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी दी जाएगी. अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार इसका लाभ ले सकते हैं. बस से यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र की अतिरिक्त दो प्रतियों को डाउनलोड करना होगा. परीक्षा केन्द्र के जनपद तक की यात्रा के लिए एक प्रति और परीक्षा के बाद अपने जनपद तक की यात्रा के लिए दूसरी प्रति बस कंडक्टर को दिखानी होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2024 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).