देश

UP Police Constable Recruitment: खुशखबरी! यूपी पुलिस में 19,220 पदों पर फिर होगी सिपाही भर्ती, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट और कब आएगा नोटिफिकेशन?

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर यूपी पुलिस में बंपर भर्ती निकालने का फैसला किया है. योगी आदित्यनाथ सरकार अब 19,220 पदों पर सिपाहियों की भर्ती करने जा रही है.

UP Police Constable Recruitment: खुशखबरी! यूपी पुलिस में 19,220 पदों पर फिर होगी सिपाही भर्ती, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट और कब आएगा नोटिफिकेशन?

UP Police Constable Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर यूपी पुलिस में बंपर भर्ती निकालने का फैसला किया है. योगी आदित्यनाथ सरकार अब 19,220 पदों पर सिपाहियों की भर्ती करने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया की सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और अब सिर्फ आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होना बाकी है. बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस भर्ती के लिए कमर कस ली है. उम्मीद की जा रही है कि मई के पहले हफ्ते में भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा.

इसके बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी और सभी योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे. जो युवा यूपी पुलिस का हिस्सा बनना चाहते हैं, उनके लिए ये शानदार मौका है.

ये भी पढें: UP Police Vacancy 2025: यूपी पुलिस में 19,220 पदों पर होगी बंपर भर्ती, अप्रैल के अंत तक @uppbpb.gov.in पर शुरू होगा आवेदन; जानें वैकेंसी डिटेल्स

किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

अब सवाल आता है कि किन-किन पदों पर भर्ती होगी? तो आपको बता दें कि कुल 19,220 पदों में से सशस्त्र पुलिस (PAC) के लिए 12,281 पद, विशेष सुरक्षा बल (Special Security Force) के लिए 1,341 पद, महिला वाहिनी (लखनऊ, गोरखपुर और बदायूं) के लिए 2,282 पद, नागरिक पुलिस (Civil Police) के लिए 3,245 पद और घुड़सवार पुलिस के लिए 71 पदों पर भर्ती होगी.

कैसे आगे बढ़ेगी भर्ती की प्रक्रिया?

जैसे ही विज्ञप्ति आएगी, सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे. इसके बाद लिखित परीक्षा होगी. लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) से भी गुजरना पड़ेगा. इसके बाद फाइनल मेरिट बनाकर नियुक्ति दी जाएगी.

कुछ वक्त पहले ही योगी सरकार ने 60,244 पदों पर सिपाही भर्ती निकाली थी, जो अब इतिहास की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती मानी जाती है. अब फिर से 19,220 पदों पर भर्ती निकाले जाने से युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2025 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).