जरुरी जानकारी

Hyderabad Accident: हैदराबाद में ट्रक अनियंत्रित होने के बाद 2 लोगों की मौत, घर में पसरा मातम

हैदराबाद के बाहरी इलाके वनस्थलीपुरम इलाके में एक ट्रक के अनियंत्रित होने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.

Hyderabad Accident: हैदराबाद में ट्रक अनियंत्रित होने के बाद 2 लोगों की मौत, घर में पसरा मातम
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Wikimedia Commons)

Hyderabad Accident: हैदराबाद के बाहरी इलाके वनस्थलीपुरम इलाके में एक ट्रक के अनियंत्रित होने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. यह घटना सुषमा थिएटर के पास उस समय घटी, जब दूध से लदा ट्रक अपने सामने कुछ दोपहिया वाहनों को कुचल कर सड़क किनारे एक दुकान से जा टकरायाघटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस को आशंका है कि ब्रेक फेल होने के कारण यह घटना हुई: पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं इस हादसे के बाद जिनके परिवार के लोगों की जान गई है. उनके घर में मातम फ़ैल गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2022 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).