बिहार में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 4500 पदों पर भर्ती जारी, जाने क्या है पात्रता

Sarkari Naukri : इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता के अनुसार उम्मीदवार के पास बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग (Post Basic B.Sc Nursing) की डिग्री होनी जरुरी है.

Government Jobs 2025

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे नर्सिंग युवाओं के लिए खुशखबरी है. राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार (State Health Society Bihar) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के कुल 4500 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह सभी पद कॉन्ट्रैक्चुअल बेसिस (Contractual Basis) पर होंगे, और राज्य के विभिन्न हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (Health and Wellness Center) पर भरे जाएंगे.

इस भर्ती में बिहार के मूल निवासियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा. जबकि अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मई 2025 तय की गयी है.

शैक्षिक योग्यता

शैक्षिक योग्यता के अनुसार उम्मीदवार के पास बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग (Post Basic B.Sc Nursing) की डिग्री होनी जरुरी है. इसके साथ ही, अभ्यर्थी ने कम्युनिटी हेल्थ (Community Health) में छह महीने का सर्टिफिकेट कोर्स किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या इग्नू (IGNOU) से किया होना अनिवार्य है. इसके अलावा, उम्मीदवार का इंडियन नर्सिंग काउंसिल (Indian Nursing Council) या किसी राज्य नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण होना अनिवार्य है.

आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए. यह आयु सीमा 1 अप्रैल 2025 की स्थिति के अनुसार तय की जाएगी. इसके अलावा, बिहार राज्य के आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट का लाभ मिलेगा.

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले उम्मीदवारों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) ली जाएगी. इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. दस्तावेज़ सत्यापन के बाद अंतिम चरण में चिकित्सा परीक्षण (Medical Test) होगा. इन सभी चरणों में सफल होने पर ही उम्मीदवार का चयन किया जाएगा.

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी (SC/ST), दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों (जो केवल बिहार के निवासी हैं) के लिए शुल्क 125 रुपये निर्धारित किया गया है. आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.

आवेदन प्रक्रिया

वेतनमान मानदंड

वेतनमान के तहत चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) को 32,000 रुपये प्रति माह का प्रारंभिक वेतन मिलेगा. इसके अलावा, कार्य प्रदर्शन के आधार पर 8,000 रुपये प्रति माह तक अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि (Incentive) भी दी जाएगी, जिससे उनकी कुल मासिक आय 40,000 रुपये तक हो सकती है.

Share Now

\