AP NRDRM भर्ती 2025 अधिसूचना जारी, हजारों पदों पर होगी भर्तियां, युवाओं के लिए सुनहरा मौका
एपी एनआरडीआरएम भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी हो चुकी है, जो भी उम्मीदवार अच्छी नौकरी पाना चाहते है, वह इस शानदार मौके का फायदा उठा सकता है.
एपी एनआरडीआरएम (AP NRDRM) भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी हो गई है, जो भी उम्मीदवार आंध्र प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मिशन में शामिल होना चाहते है, वह इस शानदार अवसर का लाभ उठा सकते है. भर्ती का लक्ष्य राज्य के विभिन्न विभागों में 6,881 रिक्तियों को भरना है. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (www.nrdrmvacancy.com) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
एनआरडीआरएम वैकेंसी डिटेल्स और पात्रता मापदंड
| पोस्ट का नाम | वैकेंसी | योग्यता |
| जिला परियोजना अधिकारी (District Project Officer) | 93 | कोई भी डिग्री, पोस्ट ग्रेजुएशन |
| अकाउंटस अधिकारी (Accounts Officer) | 140 | |
| तकनीकी सहायक (Technical Assistant) | 198 | डिप्लोमा, बी.एससी, बी.ई./ बी.टेक, बीसीए, एमसीए, एम.एससी, ग्रेजुएशन, पीजीडीसीए (Diploma, B.Sc, B.E/ B.Tech, BCA, MCA, M.Sc, Graduation, PGDCA) |
| डाटा प्रबंधक
(Data Manager) |
383 | |
| एमआईएस प्रबंधक
(MIS Manager) |
626 | |
| एमआईएस सहायक
(MIS Assistant) |
930 | |
| मल्टी टास्किंग अधिकारी
(Multi tasking Official) |
862 | ग्रेजुएशन |
| कंप्यूटर ऑपरेटर
(Computer Operator) |
1290 | 10वीं,12वीं |
| क्षेत्र समन्वयक
(Field Coordinator) |
1256 | 10वीं,12वीं |
| सुविधा
(Facilitator) |
1103 | 10वीं,12वीं |
आवेदन 5 फ़रवरी 2025 से शुरु होंगे. आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 फ़रवरी 2025 है. उम्मीदवारों की आयु 18 से 43 वर्ष होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा (Written Test),कंप्यूटर दक्षता परीक्षा (Computer Proficiency Test) और साक्षात्कार (Interview) पर आधारित होगी. चुने गए उम्मीदवारों को 22,750/- रुपये से 36,760/- रुपये प्रति माह का वेतन उनके पदों के आधार पर मिलेगा.
आवेदन कैसे करें
एनआरडीआरएम आंध्र प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.nrdrmvacancy.com/) पर जाए. अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें. फिर पंजीकरण, अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें. आवेदन पत्र में पूरी जानकारी भरें. दस्तावेज़ों की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और ऑनलाइन आवेदन पत्र सबमिट कर दें. इस दौरान सामान्य/ओबीसी/एमओबीसी उम्मीदवारों को 399 रुपये और एससी/एसटी/बीपीएल उम्मीदवारों को 299रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2025 02:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

