जरुरी जानकारी

MHADA Mumbai Lottery 2025: खुशखबरी! मुंबई में घर खरीदने का सपना होगा पूरा, दीवाली से पहले म्हाडा की 5,000 घरों की लॉटरी

इन घरों के लिए मुंबई मेंम्हाडा जल्द ही घरों की लॉटरी शुरू करने जा रही है, जो आपके अपने घर के सपने को साकार कर सकती है. खास बात यह है कि यह लॉटरी दीवाली से पहले आयोजित होगी. म्हाडा के उपाध्यक्ष संजीव जायसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी.

MHADA Mumbai Lottery 2025: खुशखबरी! मुंबई में घर खरीदने का सपना होगा पूरा, दीवाली से पहले म्हाडा की 5,000 घरों की लॉटरी
(Photo Credits WC)

MHADA Mumbai Lottery  2025:  मुंबई में हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना खुद का आशियाना हो. लेकिन, शहर में आसमान छूती घरों की कीमतें इस सपने को मुश्किल बना देती हैं. ऐसे में, कई लोग मुंबई के बाहर घर तलाशने को मजबूर होते हैं. इस बीच, म्हाडा की लॉटरी आम लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आती है. यह लॉटरी किफायती कीमतों पर घर उपलब्ध कराती है. अगर आप भी मुंबई में घर खरीदने का सोचा रहे है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है.

दीवाली से पहले घोषित होगी लॉटरी

इन घरों के लिए मुंबई मेंम्हाडा जल्द ही घरों की लॉटरी शुरू करने जा रही है, जो आपके अपने घर के सपने को साकार कर सकती है. खास बात यह है कि यह लॉटरी दीवाली से पहले आयोजित होगी. म्हाडा के उपाध्यक्ष संजीव जायसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी. मुंबई में लगभग 5,000 घरों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी. यह लॉटरी सितंबर या अक्टूबर 2025 में आयोजित होने की संभावना है. यह भी पढ़े: MHADA Mumbai Lottery: BMC कर्मचारियों के लिए म्हाडा की 4,700 घरों की बंपर लॉटरी, मुंबई के माहूल में 12.60 लाख रुपये में मिलेगा पक्का मकान, mhada.gov.in पर जल्द करें आवेदन

किफायती कीमतों पर मिलेंगे घर

MHADA जल्द ही आम लोगों को किफायती कीमतों पर घर उपलब्ध कराएगी। घरों की कीमतें तय करने के लिए MHADA ने एक त्रिसदस्यीय समिति गठित की है। यह समिति ऐसी नीति तैयार करेगी, जिससे न केवल आम लोगों को सस्ते घर मिलें, बल्कि MHADA को भी कोई नुकसान न हो। समिति अगले तीन महीनों में अपनी रिपोर्ट उपाध्यक्ष को सौंपेगी, जिसके बाद इसे मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा.

जानें घरों की कीमतें कैसे तय होती हैं?

म्हाडा के घरों की कीमतें तय करने के लिए प्राधिकरण कई कारकों पर विचार करता है, जैसे निर्माण लागत, स्थान, और बाजार मूल्य. नई समिति का गठन यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया है कि कीमतें आम लोगों की पहुंच में रहें.  इस प्रक्रिया से लॉटरी में शामिल घरों की कीमतें और भी पारदर्शी और किफायती होने की उम्मीद है.

आवेदन की तारीख की घोषणा होना बाकी

फिलहला इन घरों के लिए म्हाडा की तरफ से आवेदन की तारीख अभी तक घोषित नहीं हुई हैं. लेकिन म्हाडा जल्द ही इन घरों के लिए लॉटरी घोषित करेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2025 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).