MHADA Konkan Lottery 2025: म्हाडा कोकण बोर्ड के 5,285 घरों के लिए लॉटरी; 13 अगस्त को हैं लास्ट डेट, housing.mhada.gov.in पर जल्द करें आवेदन
इन घरों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2025, रात 11:59 बजे तक है. वहीं, EMD (Earnest Money Deposit) जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2025, रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है.
MHADA Konkan Lottery 2025: महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) की क्षेत्रीय इकाई, कोकण हाउसिंग और एरिया डेवलपमेंट बोर्ड मुंबई के बाहर सस्ते दरों पर घर खरीदने का सुनहरा अवसर लेकर आई है। जो लोग ठाणे, वसई-पालघर, सिंधुदुर्ग और कुलगांव-बड़लापुर जिलों में घर या फ्लैट खरीदने का सपना देख रहे हैं, वे 5,285 घरों और 7 प्लॉट्स के लिए लॉटरी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं.
आवेदन की अंतिम डेट 13 अगस्त
इन घरों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2025, रात 11:59 बजे तक है। वहीं, EMD (Earnest Money Deposit) जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2025, रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है. यह भी पढ़े: MHADA Konkan Lottery 2025: म्हाडा कोकण बोर्ड की 5,285 घरों के लिए लकी ड्रा कब होंगे घोषित? बचे हैं सिर्फ इतने दिन; housing.mhada.gov.in पर जल्द करें आवेदन!
आवेदन कैसे करें
इच्छुक उम्मीदवार MHADA की आधिकारिक वेबसाइट https://housing.mhada.gov.in
पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. जहां पर आवेदन से जुड़ी जरूरी दस्तवेज मांगे जायेंगे. जिसे पूरा कर आवेदन कर सकते हैं.
घर और प्लॉट की लोकेशन
यह घर ठाणे शहर और जिले, वसई (पालघर), सिंधुदुर्ग, कुलगांव-बड़लापुर में स्थित हैं.
पात्रता सूची और लॉटरी ड्रॉ
-
पहली पात्रता सूची 21 अगस्त 2025 शाम 6 बजे जारी की जाएगी.
-
आवेदक इस सूची पर 25 अगस्त 2025 शाम 6 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.
-
आपत्तियों के निपटारे के बाद अंतिम सूची 1 सितंबर 2025 शाम 6 बजे प्रकाशित की जाएगी.
-
लॉटरी ड्रॉ 3 सितंबर 2025 को ठाणे के डॉ. काशिनाथ घाणेकर ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा.
14 जुलाई 2025 से शुरू है आवेदन
म्हाडा कोकण हाउसिंग बोर्ड ने इन घरों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 जुलाई 2025 शुरू की हैं. अब तक करीब 30 हजार से ज्यादा इन घरों के लिए आवेदन आ चुके हैं. हालांकि आवेदन के अंतिम दिन तक यह आकंडा काफी बढ़ने वाला हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2025 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

