Man Died in Neelachal Express: ट्रेन की खिड़की में घुसी लोहे की रॉड, यात्री की गर्दन से हुई आर-पार, मौत

नीलांचल एक्सप्रेस के अंदर एक ऐसा हादसा हुआ है जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएं. इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है. बाहर से आए एक धारदार लोहे के रॉड ने जनरल कोच के अंदर बैठे व्यक्ति की जान ले ली.

Passenger Died in Neelachal Express (Photo Credit : Twitter)

नई दिल्ली, 2 दिसंबर : नीलांचल एक्सप्रेस (Neelachal Express) के अंदर एक ऐसा हादसा हुआ है जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएं. इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है. बाहर से आए एक धारदार लोहे के रॉड ने जनरल कोच के अंदर बैठे व्यक्ति की जान ले ली. इस हादसे को देखकर कोच में बैठे और लोग दहशत में आ गए. रॉड सीधा कोच के अंदर बैठे युवक की गर्दन को आर पार कर गया. रेलवे के मुताबिक आरपीएफ और जीआरपी दोनों ही इस मामले की जांच कर रहे हैं.

रेलवे के अधिकारियों ने बताया है कि शुक्रवार सुबह लगभग 8:45 बजे नीलांचल एक्सप्रेस जब प्रयागराज मंडल के डावर सोमना से पास कर रही थी, उसी दौरान बाहर से एक लोहे का रॉड जनरल कोच की तरफ आया और यात्रा कर रहे यात्री हरकेश कुमार दुबे की गर्दन को चीरता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह भी पढ़ें : Delivery Boy Molest Mumbai Girl: डिलीवरी बॉय ने मुंबई की लड़की के साथ की छेड़छाड़, जबरन हाथ पकडा- घर में भी घुसा

रेलवे अधिकारी ने बताया है कि इस मामले की जांच आरपीएफ और जीआरपी दोनों के द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है कि आखिर यह लोहे का रॉड अंदर कैसे पहुंचा. इस हादसे के बाद ट्रेन करीब 9:23 पर अलीगढ़ स्टेशन पर रुकी जहां पर मृतक की बॉडी को अलीगढ़ जीआरपी के सुपुर्द किया गया और जांच के आदेश दिए गए.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड