Woman Killed By Leopard In Bijnor: तेंदुए ने महिला को उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में तेंदुए ने 45 वर्षीय महिला को मौत के घाट उतार दिया। घटना बुधवार दोपहर को अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रजौरी गांव की है
बिजनौर, 22 जून: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में तेंदुए ने 45 वर्षीय महिला को मौत के घाट उतार दिया घटना बुधवार दोपहर को अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रजौरी गांव की है पीड़िता कमलेश दोपहर को पशुओं के चारा लेकर खेत से लौट रही थी, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया अफजलगढ़ के एसएचओ हम्बीर सिंह ने कहा, कमलेश ने शोर मचाया, इसके बाद ग्रामीण डंडे लेकर मौक पर पहुंच गए तब तक तेंदुए ने महिला के शरीर को क्षत-विक्षत और खून से लथपथ कर छोड़ दिया. यह भी पढ़े: Gujarat: दाहोद जिले में एक तेंदुए के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत
स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया बिजनौर डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ), अनिल कुमार ने कहा कि तेंदुए के हमले से महिला की मौत हो गईउन्होंने कहा कि तेंदुआ फिर से गांव में आ सकता है, इसलिए वन अमला पेट्रोलिंग के लिए मौके पर पहुंच गया है उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों को समूहों में बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2023 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

