India vs South Africa ICC Cricket World Cup 2019: भारत को हाराने के लिए जाक कैलिस ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को दी ये सलाह

दक्षिण अफ्रीका को पहले मैच में इंग्लैंड ने 104 रन से और दूसरे मैच में बांग्लादेश ने 21 रन से हराया

विराट कोहली: Photo Credits: Getty Images)

लंदन: दक्षिण अफ्रीका के महान हरफनमौला जाक कैलिस ने कहा है कि लगातार दो मैच हारने के बाद अब उनकी टीम के पास भारत के खिलाफ अगले मैच में गलती की कोई गुंजाइश नहीं है और उसे भारत की पहले मैच की ‘नर्वसनेस’ का पूरा फायदा उठाना चाहिये. दक्षिण अफ्रीका को पहले मैच में इंग्लैंड ने 104 रन से और दूसरे मैच में बांग्लादेश ने 21 रन से हराया. कैलिस ने आईसीसी के लिये कॉलम में लिखा ,‘‘ यह निराशाजनक प्रदर्शन है और अब अगले मैच में काफी दबाव होगा. उसमें हारने पर टूर्नामेंट से दक्षिण अफ्रीका का बोरिया बिस्तर बंध जायेगा.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ भारत के खिलाफ चुनौती आसान नहीं होगी. यह उनका पहला और हमारा तीसरा मैच है तो शायद इसका फायदा मिल जाये.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ भारत ने एक हफ्ते से खेला नहीं है और पहले मैच की नर्वसनेस होगी जबकि हम लगातार खेल रहे हैं.’’ कैलिस ने कहा कि भारत के खिलाफ किसी गलती की गुंजाइश नहीं होगी.

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.  हम इस मुकाम पर और बेवकूफाना गलतियां नहीं कर सकते. ये दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमें हैं और उनके खिलाफ अतिरिक्त सजगता बरतनी होगी.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस मैच में गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी. टीम को अच्छे रन रेट के साथ छह मैच जीतने होंगे ताकि शीर्ष चार का दावा बना रहे. दक्षिण अफ्रीका को अब हर मैच जीतना होगा।’’

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल