Edible Oil: अच्छी खबर! सस्ता हुआ खाने वाला तेल, यहां चेक करें सरसों समेत सभी तेलों के भाव
विदेशी में तेजी के रुख के बीच शनिवार सरसों और सोयाबीन तिलहन तथा बिनौला तेल के भाव में सुधार हुआ. सरसों, सोयाबीन तेल, मूंगफली तेल तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) और बिनौला तेल के भाव पूर्व-स्तर पर बने रहे.
नई दिल्ली, 13 अगस्त: विदेशी में तेजी के रुख के बीच शनिवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सरसों और सोयाबीन तिलहन तथा बिनौला तेल के भाव सुधार के साथ बंद हुए. सरसों, सोयाबीन तेल, मूंगफली तेल तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) और बिनौला तेल के भाव पूर्व-स्तर पर बने रहे. Inflation in India: राहतभरी खबर! खुदरा महंगाई में बड़ी गिरावट, जुलाई में आंकड़ा घटकर 6.71% पर पहुंचा
बाजार के जानकार सूत्रों ने बताया कि गुजरात में जन्माष्टमी की छुट्टियों के दौरान लगभग एक हफ्ते तक कारोबार ढीला रहने के कारण मूंगफली और बिनौला में कारोबार कमजोर है. दूसरा, मूंगफली तेल तिलहन के भाव ऊंचा होने से फिलहाल लिवाली भी थोड़ी कम है. इस वजह से मूंगफली तेल तिलहन, बिनौला तेल के भाव पूर्व-स्तर पर बने रहे.
किसानों द्वारा निचले भाव पर बिकवाली से परहेज करने के कारण सरसों और सोयाबीन तेल के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे. वहीं डीऑयल्ड केक (डीओसी) की स्थानीय मांग के कारण सरसों और सोयाबीन तिलहन के भाव में मामूली सुधार दर्ज हुआ. शुक्रवार को शिकागो एक्सचेंज 1.25 प्रतिशत मजबूत रहने से भी सोयाबीन तिलहन की कीमतों में तेजी आई.
सूत्रों ने कहा कि कांडला बंदरगाह पर पामोलीन की मांग है. गंधमुक्त होने से नमकीन बनाने वाली कंपनियों में इस तेल की मांग है जिससे पामोलीन के भाव भी में बढ़त दर्ज की गई. इस बीच इंडोनेशिया ने 15 अगस्त से पामोलीन के निर्यात शुल्क में 22 डॉलर प्रति टन की वृद्धि का फैसला किया है.
सूत्रों ने बताया कि सीपीओ में अधिक कारोबार नहीं है और अधिक कामकाज भी नहीं है. इसके आगे के सौदे मौजूदा भाव से भी काफी कमजोर हैं. ऐसे में सीपीओ की कोरोबारी संभावना कमजोर होने से इस तेल की कीमत पूर्वस्तर पर बनी रही.
शनिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 7,315-7,365 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल.
मूंगफली - 6,940 - 7,065 रुपये प्रति क्विंटल.
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,250 रुपये प्रति क्विंटल.
मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,710 - 2,900 रुपये प्रति टिन.
सरसों तेल दादरी- 14,800 रुपये प्रति क्विंटल.
सरसों पक्की घानी- 2,340-2,430 रुपये प्रति टिन.
सरसों कच्ची घानी- 2,370-2,485 रुपये प्रति टिन.
तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल.
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,700 रुपये प्रति क्विंटल.
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,450 रुपये प्रति क्विंटल.
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,250 रुपये प्रति क्विंटल.(डयूटी वाला-जिसमें ज्यादा कामकाज नहीं है)
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,950 रुपये प्रति क्विंटल.(बगैर डयूटी वाला)
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,450 रुपये प्रति क्विंटल.
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,550 रुपये प्रति क्विंटल.
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,650 रुपये प्रति क्विंटल.
पामोलिन एक्स- कांडला- 12,550 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल.
सोयाबीन दाना - 6,445-6,520 रुपये प्रति क्विंटल.
सोयाबीन लूज 6,245- 6,320 रुपये प्रति क्विंटल.
मक्का खल (सरिस्का) 4,010 रुपये प्रति क्विंटल.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2022 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

