जरुरी जानकारी

भारत-पाक तनाव: झूठी खबरों से रहें सावधान! जानें सोशल मीडिया पर क्या करें और क्या ना करें?

भारत-पाक तनाव के बीच सोशल मीडिया पर झूठी खबरें और फर्जी वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. ऐसी स्थिति में जिम्मेदारी से जानकारी साझा करना हर नागरिक का कर्तव्य है. केवल सत्यापित स्रोतों से जानकारी लें और अफवाहों से देश की सुरक्षा को खतरे में न डालें.

भारत-पाक तनाव: झूठी खबरों से रहें सावधान! जानें सोशल मीडिया पर क्या करें और क्या ना करें?

Social Media Guidelines: इन दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के चलते सोशल मीडिया पर कई भ्रामक खबरें, झूठे वीडियो और फर्जी सूचनाएं तेजी से वायरल हो रही हैं. यह समय न केवल देश की सीमाओं पर बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सतर्क रहने का है. राष्ट्र की सुरक्षा सिर्फ सीमा पर तैनात जवानों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है.

जिम्मेदारी से जानकारी साझा करें, राष्ट्रीय सुरक्षा में भागीदार बनें

भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) द्वारा जारी की गई चेतावनी में नागरिकों से अपील की गई है कि वे डिजिटल माध्यमों पर सूचनाएं साझा करने से पहले कुछ अहम बातों का ध्यान रखें.

क्या करें (DOs)

  • केवल आधिकारिक सलाह, हेल्पलाइन और सत्यापित राहत जानकारी ही साझा करें.

  • खबर साझा करने से पहले उसे आधिकारिक स्रोतों से सत्यापित करें.

  • फर्जी खबरों की तुरंत रिपोर्ट करें.

क्या न करें (DON'Ts)

  • सेना की गतिविधियों या टुकड़ियों की आवाजाही की जानकारी साझा न करें.

  • बिना पुष्टि किए गए संदेश या वीडियो फॉरवर्ड न करें.

  • ऐसे पोस्ट न करें जो हिंसा या सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा दें.

🔒 साइबर सुरक्षा अलर्ट!

आज के डिजिटल युग में साइबर हमलों और दुष्प्रचार की संभावना काफी बढ़ गई है. अत: सावधान रहें और निम्नलिखित बातों का पालन करें

  • कभी भी अनजानी वेबसाइट्स पर क्लिक न करें.

  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें.

  • दो-चरणीय सत्यापन (Two-Factor Authentication) का उपयोग करें.

📢 PIB Fact Check से संपर्क करें

अगर आपको किसी खबर या वीडियो की सच्चाई पर शक है, तो तुरंत PIB को इसकी जानकारी दें:

📱 Whatsapp: +91 8799711259
📧 Email: factcheck@pib.gov.in

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).