PF Account Holders के लिए जरूरी खबर, 31 मार्च से पहले जरूर कर लें ये काम, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सभी ग्राहकों को 31 मार्च तक अपने पीएफ खातों का ई-नॉमिनेशन पूरा करने के लिए कहा है और चेतावनी जारी की है कि ऐसा न करने पर वो ईपीएफओ के जरिए मिलने वाली कई सुविधाओं से वंचित रह जाएंगे.

EPFO (Photo: PTI)

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सभी ग्राहकों को 31 मार्च तक अपने पीएफ खातों का ई-नॉमिनेशन पूरा करने के लिए कहा है और चेतावनी जारी की है कि ऐसा न करने पर वो ईपीएफओ के जरिए मिलने वाली कई सुविधाओं से वंचित रह जाएंगे. पीएफ खाताधारक ई-नॉमिनेशन दाखिल करके परेशानी मुक्त और तेज ऑनलाइन सेवाओं और 7 लाख रुपये तक के बीमा का लाभ उठा सकते हैं. Alert! अगले दो दिन SBI ब्रांच और ATM से पैसा निकालने में होगी दिक्कत, हड़ताल के चलते बैंकों का कामकाज होगा प्रभावित. 

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने खाताधारकों के लिए ई-नॉमिनेशन प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है. ईपीएफओ (EPFO) पीएफ खाताधारकों को जल्द से जल्द ई-नॉमिनेशन करने के लिए कह रहा है. अगर खाताधारक ने नॉमिनी नहीं जोड़ा है, और उसकी किसी कारण से मौत हो जाती है. तो ऐसे में क्लेम को प्रोसेस करने में दिक्कतें आ सकती हैं. ऐसी परिस्थिति में पैसा मिलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

7 लाख का इंश्योरेंस कवर

पीएफ खाताधारकों को एम्प्लॉई पेंशन स्कीम और इम्पलॉई डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम (EDLI) की तरफ से 7 लाख तक के इंश्योरेंस का लाभ मिलता है. लेकिन, इन स्कीम्स का लाभ तभी उठा सकते हैं जब आपके अकाउंट में ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी हो.

घर बैठे ऐसे करें ई-नॉमिनेशन

जिन्होंने अभी तक अपने पीएफ खाते में नॉमिनी नहीं ऐड किया है, वो जल्दी ये काम निपटा दें. अगर आपने ये काम नहीं किया तो इस कारण बड़े नुकसान हो सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें