जरुरी जानकारी

क्या आपका पैन कार्ड खो गया है? चंद मिनटों में e-PAN करें डाउनलोड- जानें पूरा प्रोसेस

पैन कार्ड (PAN Card) के इस्तेमाल के बिना कोई भी वित्तीय लेनदेन पूरा नहीं किया जा सकता है. जिस वजह से हमेशा से पैन एक आवश्यक दस्तावेज रहा है. पैन कार्ड के न होने पर कोई भी व्यक्ति बैंक खाता नहीं खोल पाएगा, किसी फाइनेंसियल इंस्ट्रूमेंट (Financial Instrument) में निवेश नहीं कर पाएगा.

क्या आपका पैन कार्ड खो गया है? चंद मिनटों में e-PAN करें डाउनलोड- जानें पूरा प्रोसेस
पैन कार्ड (Photo Credits: PTI)

How To Download The e-PAN Card: पैन कार्ड (PAN Card) के इस्तेमाल के बिना कोई भी वित्तीय लेनदेन पूरा नहीं किया जा सकता है. जिस वजह से हमेशा से पैन एक आवश्यक दस्तावेज रहा है. पैन कार्ड के न होने पर कोई भी व्यक्ति बैंक खाता नहीं खोल पाएगा, किसी फाइनेंसियल इंस्ट्रूमेंट (Financial Instrument) में निवेश नहीं कर पाएगा. यदि किसी का पैन कार्ड खो जाता है तो उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन इन दिनों, ई-पैन की सुविधा मजूद है, जो कि हर जगह इस्तेमाल के लिए वैध भी है. आप अपने e-PAN को फोन या किसी डिजिटल डिवाइस पर हर जगह हासिल कर सकते है, जो इसे और अधिक सुविधाजनक बनाता है. कहीं आपके Aadhaar से तो किसी और ने नहीं लिया है SIM कार्ड, घर बैठे ऐसे करें पता और बंद करवाएं

आप अपना ई-पैन कार्ड ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आयकर विभाग (Income Tax Department) की वेबसाइट https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/requestAndDownloadEPAN.html पर लॉग ऑन करें.
  • अब डाउनलोड ई-पैन कार्ड विकल्प पर क्लिक करें.
  • अब अपना पैन नंबर डालें.
  • पैन नंबर के अलावा आपको अपना आधार नंबर भी डालना होगा.
  • अपनी जन्मतिथि दर्ज करें और नियम और शर्तें स्वीकार करें.
  • आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा.
  • स्क्रीन पर ओटीपी दर्ज करें और कन्फर्म पर क्लिक करें.
  • कन्फर्म करने के बाद आपके सामने पेमेंट करने का ऑप्शन आ जाएगा
  • यहां आपको 8.26 रुपये का भुगतान करना होगा. आप पेटीएम, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं.
  • भुगतान करने के बाद आप ई-पैन कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

एक बार भुगतान करने के बाद आपको पीडीएफ फॉर्मेट में ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हो जाएगा. हालांकि इसके लिए एक पासवर्ड की आवश्यकता होगी, जो की आपकी जन्मतिथि होगी. अगर आपका पैन कार्ड कभी खो जाता है तो आपको एक बार एफआईआर दर्ज करना बहुत जरुरी है. इसके अलावा आप फॉर्म 26एएस (Form 26AS) से पता लगा सकते हैं कि आपके पैन से कोई बेनामी ट्रांजैक्शन (Benami Transaction) तो नहीं हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2021 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).