Credit- Twitter X
मध्य रेलवे (CR)ने अपने suburban section में इंजीनियरिंग और रखरखाव के काम के लिए 10 मार्च को मेगा ब्लॉक की घोषणा की है. इसलिए मुंबईकर लोकल ट्रेन से सफ़र करने से पहले एक बार अवश्य ट्रेनों की जानकारी के बारे में पता कर ले. यह ब्लॉक मेन लाइन और हार्बर लाइन दोनों को प्रभावित करेगा. हार्बर लाइन पर मानखुर्द और नेरुल के बीच दोपहर 11.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक अप और डाउन दोनों लाइनों पर ब्लॉक रहेगा. इस दौरान सीएसएमटी-मानखुर्द पर स्पेशल सबअर्बन ट्रेनें चलेंगी. शाम 4 बजे के बाद यात्री ट्रांसहार्बर और मेन लाइन की लोकल से यात्रा कर सकते हैं. यह बयान सेंट्रल रेलवे ने जारी किया है. यह भी पढ़े :Mumbai Local Train Update: बोरीवली-भायंदर के बीच मरम्मत के चलते कल रात 4 घंटों के लिए रहेंगा ब्लॉक, पश्चिम रेलवे ने की घोषणा, यहां जानें समय और अन्य डिटेल्स













QuickLY