इंदिरा गांधी के पर्सनल सेक्रेटी रहे कांग्रेस नेता आरके धवन का निधन
नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता आरके धवन का 81 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया है. आरके धवन इंदिरा गांधी के बेहद करीब थे और उनके पर्सनल सेक्रेटी भी थे. वह 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के प्रत्यक्षदर्शी थे. उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली.
वह राज्यसभा के सदस्य रहे हैं. उनकी गिनती कांग्रेस के सीनियर नेताओं में होती थी. आरके धवन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेहद भरोसेमंद थे. 26 जून 1975 को इंदिरा गांधी के देश में इमर्जेंसी घोषित करने के एक दिन बाद अमेरिकी दूतावास के केबल में कहा गया था कि इस फैसले पर वह अपने बेटे संजय गांधी और सेक्रेटरी आरके धवन के प्रभाव में थीं.
Our homage to veteran Congress leader, Sh. R.K.Dhawan, who breathed his last today. His tireless spirit, immeasurable commitment & untiring dedication to the Congress ideals will always be remembered. RIP. pic.twitter.com/Lx3LKAKK4Y
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) August 6, 2018
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2018 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

