जरुरी जानकारी

राशिफल 19 अक्टूबर 2019: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

19 अक्टूबर के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे. वृषभ- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे.

राशिफल 19 अक्टूबर 2019: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

19 अक्टूबर के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल-

मेष- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.

शुभ दान - इत्र का दान करें.

शुभ रंग - ग्रे

वृषभ- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ दान - चीनी का दान करें.

शुभ रंग - भगवा

मिथुन- आज आपके कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.जल्दबाजी में कोई काम ना करें.

शुभ दान - मंदिर निर्माण में सहयोग करें.

शुभ रंग - सफेद

कर्क- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है.

शुभ दान - मजदूरों को कंबल दान करें.

शुभ रंग - पीला

सिंह- आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा.दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ दान - चावल का दान करें.

शुभ रंग - नारंगी

कन्या- आज आपके फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ दान - रक्तदान करें.

शुभ रंग - ग्रे

तुला- आज आपके सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.

शुभ दान - जरूरतमंद को कंबल दान करें.

शुभ रंग - बैगनी

वृश्चिक- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं.

शुभ दान - वृद्धाश्रम में कपड़े दान करें.

शुभ रंग - पीला

धनु- आज आप आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे.

शुभ दान - मंदिर के पुजारी को कपड़े और दक्षिणा दें.

शुभ रंग -हरा

मकर- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.

शुभ दान - किसी असहाय की आर्थिक मदद करें.

शुभ रंग -गुलाबी

कुंभ- आज आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा.रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.

शुभ दान - लाल कपड़े दान करें.

शुभ रंग - क्रीम

मीन- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा.

शुभ उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें.

शुभ रंग -लाल

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2019 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).