जब 'जन-गण-मन' अधूरा छोड़कर अचानक 'वंदे मातरम' गाने लगे पार्षद: देखें VIDEO

बजट सम्मेलन के दौरान कुछ लोगों की गफलत के कारण राष्ट्रगान "जन-गण-मन" का गायन बीच में रोककर अचानक राष्ट्रगीत "वंदे मातरम" गाना शुरू कर दिया. इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. महापौर और स्थानीय बीजेपी विधायक मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ भी दिखायी दे रही हैं. इंदौर नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा है.

भारतीय तिरंगा (Photo Credits Facebook )

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर नगर निगम के बजट सम्मेलन के दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ जिससे विवाद खड़ा हो गया. बजट सम्मेलन के दौरान कुछ लोगों की गफलत के कारण राष्ट्रगान "जन-गण-मन" का गायन बीच में रोककर अचानक राष्ट्रगीत "वंदे मातरम" गाना शुरू कर दिया. इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. महापौर और स्थानीय बीजेपी विधायक मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ भी दिखायी दे रही हैं. इंदौर नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा है.

चश्मदीद सूत्रों ने बताया कि नगर निगम के बजट सम्मेलन की शुरुआत के दौरान पार्षदों और अन्य लोगों ने राष्ट्रगान जन-गण-मन) गाना शुरू कर दिया. वहां उपस्थित अन्य लोगों ने भी इसका समवेत स्वर में अनुसरण शुरू कर दिया. लेकिन गलती का अहसास होते ही निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के सम्मेलन में कुछ ही सेकंड बाद "जन-गण-मन" को अधूरा छोड़ दिया गया और अचानक "वंदे मातरम" का गायन शुरू कर दिया गया. फिर इस राष्ट्रगीत को पूरा गाया गया.

बहरहाल, कुछ विपक्षी पार्षदों ने नगर निगम के सम्मेलन में हुई चूक को राष्ट्रगान के अपमान का मामला करार देते हुए दोषी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है. (भाषा इनपुट्स )

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड