IndiGo Flight Bomb Threat: इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, चंडीगढ़ से आ रही थी मुंबई
इंडिगो की एक फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. यह फ्लाइट चंडीगढ़ से मुंबई आ रही थी और कल रात सहार एयरपोर्ट की हॉटलाइन पर इस धमकी की सूचना मिली. धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और फ्लाइट को लेकर आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए
IndiGo Flight Bomb Threat: इंडिगो की एक फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. यह फ्लाइट चंडीगढ़ से मुंबई आ रही थी और कल रात सहार एयरपोर्ट की हॉटलाइन पर इस धमकी की सूचना मिली. धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और फ्लाइट को लेकर आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए.
फ्लाइट देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग
फ्लाइट देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुई. विमान की गहन जांच की गई, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है. फिलहाल मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है.
A bomb threat was received for a Chandigarh-Mumbai IndiGo flight at Sahar airport's hotline last night. The flight landed at Mumbai airport late at night. Nothing suspicious has been found so far. Police investigation underway: Mumbai Police
— ANI (@ANI) May 7, 2025
जांच शुरू
मुंबई पुलिस का कहना है कि धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है और सभी आवश्यक प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2025 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

