देश

Chandrayaan-3 Landing Live Streaming: मोबाइल पर देखें चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग, ऐतिहासिक पल के बनें गवाह

चंद्रयान-3 मिशन का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर 23 अगस्त 2023 को शाम 6.04 बजे सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. बता दें कि पहले बताया गया था कि लैंडर चांद पर शाम 5.45 बजे लैंड करेगा, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है.

Chandrayaan-3 Landing Live Streaming: मोबाइल पर देखें चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग, ऐतिहासिक पल के बनें गवाह
(Photo Credits: Twitter/ISRO)

Chandrayaan-3 Landing On Moon:  चंद्रयान-3 मिशन का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर आज शाम 6.04 बजे सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. अमेरिका, रूस और चीन ने चांद की सतह पर सॉप्ट लैंडिंग कराने में सफलता हासिल की है, लेकिन अभी तक चांद के दक्षिणी ध्रुव पर किसी देश के स्पेसक्राफ्ट ने लैंडिंग नहीं की है. भारत अगर इसमें सफल हो जाता है तो वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन जाएगा.

लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग सफल रही तो रोवर प्रज्ञान उससे बाहर आएगा और चांद पर टहल कर पानी और वहां के वातावरण के बारे में जानकारी देगा. यह जानकारी इसरो के लिए बेहद अहम होगी.

स्पेसक्राफ्ट को चांद की सतह पर लैंड करवाना सबसे मुश्किल और नाजुक प्रक्रिया है. इसमें आखिर के 15 मिनट सबसे अहम होते हैं. चार साल पहले लॉन्च हुआ चंद्रयान-2 लैंडिंग के आखिरी 15 मिनट में ही क्रैश हुआ था. ऐसे में इस बार भी इस समय को अहम माना जा रहा है. इन आखिरी 15 मिनट में चंद्रयान कई चरणों से होकर गुजरेगा.

Chandrayaan-3 Landing Live Streaming

चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण 23 अगस्त 2023 की शाम 5 बजकर 27 मिनट से शुरू हो जाएगा. इसे ISRO की वेबसाइट...ISRO की वेबसाइट...  isro.gov.in, YouTube पर... youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss, Facebook पर... Facebook https://facebook.com/ISRO या फिर डीडी नेशनल टीवी चैनल पर देखा जा सकता है.

चांद पर एक दिन पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है. यही वजह है कि चंद्रयान 3 मिशन 14 दिनों तक चांद की सतह पर रिसर्च करेगा. 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंडिंग के साथ ही लैंडर विक्रम अपना काम शुरू कर देगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2023 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).