Indian Stock Market: खुदरा महंगाई के आंकड़े आने से पहले सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार
भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को खुदरा महंगाई के आंकड़े आने से पहले सपाट खुला. शुरुआती कारोबार में ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक सेक्टर में बिकवाली देखी गई. सुबह करीब 9.28 बजे, सेंसेक्स 69.22 अंक या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 82,584.36 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 23.65 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 25,165.05 पर कारोबार कर रहा था.
मुंबई, 12 जून : भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को खुदरा महंगाई के आंकड़े आने से पहले सपाट खुला. शुरुआती कारोबार में ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक सेक्टर में बिकवाली देखी गई. सुबह करीब 9.28 बजे, सेंसेक्स 69.22 अंक या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 82,584.36 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 23.65 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 25,165.05 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी बैंक 98.65 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 56,558.40 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 120.40 अंक या 0.20 प्रतिशत गिरने के बाद 59,267.75 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 26.40 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के बाद 18,772.35 पर था.
विश्लेषकों के अनुसार, निफ्टी कल उच्च स्तर पर बंद हुआ, लेकिन अपने इंट्रा-डे पीक से फिसल गया. तकनीकी रूप से, कल की कैंडल 'अपसाइड-गैप टू क्रो' पैटर्न के तुरंत बाद थोड़ी लंबी अपर शैडो के साथ डोजी थी, इसलिए निकट अवधि में 25,029 लेवल को लेकर बुल्स की जिम्मेदारी होगी. यह भी पढ़ें : सिद्धरमैया ने ‘तोतापुरी’ आमों पर लगी रोक हटाने की मांग की, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
एक्सिस सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख अक्षय चिंचलकर ने कहा, "अगर बियर निफ्टी इंडेक्स को 24,987-25,029 जोन से नीचे खींच पाने में सफल हो जाते हैं तो 24,800-24,863 एरिया का टेस्ट एक उच्च संभावना वाला इवेंट बन जाएगा." इस बीच, सेंसेक्स पैक में, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स रहे. जबकि, इंफोसिस, इटरनल, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक टॉप लूजर्स रहे. एशियाई बाजारों में, हांगकांग, बैंकॉक, जकार्ता और जापान लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. जबकि सोल और चीन हरे निशान में कारोबार कर रहे थे.
पिछले कारोबारी सत्र में, अमेरिका में डॉव जोन्स 1.10 अंक या 0.00 प्रतिशत की गिरावट के साथ 42,865.77 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 16.57 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,022.24 पर और नैस्डैक 99.11 अंक या 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,615.88 पर बंद हुआ. विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में सपाट रुझान निकट भविष्य में भी जारी रहने की संभावना है, क्योंकि कोई स्पष्ट सकारात्मक ट्रिगर नहीं है, जो बाजार को और ऊपर ले जा सके. अमेरिका और चीन के बीच संभावित समझौते की खबरें हैं. लेकिन चीन ने आधिकारिक तौर पर अभी पुष्टि नहीं की है.
जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह अगले दो हफ्तों में ट्रेड पार्टनर्स को यूनिवर्सल टैरिफ निर्धारित करने के लिए लेटर भेजेंगे. मार्केट पार्टिसिपेंट्स इस पर स्पष्टता के लिए इंतजार करेंगे. टैरिफ संकट अभी खत्म नहीं हुआ है." संस्थागत मोर्चे पर, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध विक्रेता थे और उन्होंने 11 जून को 446.31 करोड़ रुपए की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,584.87 करोड़ रुपए की इक्विटी खरीदी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2025 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

