इंडियन नेवी का अदन की खाड़ी में बड़ा ऑपरेशन, INS Sumitra ने समुद्री लुटेरों से 19 पाकिस्तानियों को बचाया
भारतीय युद्धपोत ‘आईएनएस सुमित्रा’ ने सोमालिया के पूर्वी तट पर ईरानी झंडा लगे मछली पकड़ने के जहाज पर समुद्री दस्युओं के हमले के बाद उस पर सवार चालक दल के 19 पाकिस्तानी सदस्यों को बचाया.
नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपनी जो ताकत दिखाई है उससे पाकिस्तान पर भी भारत का एक और एहसान हो गया है. भारतीय युद्धपोत INS सुमित्रा ने सोमवार को अदन की खाड़ी में सोमाली समुद्री लुटेरों को करारा जवाब दिया है और 19 पाकिस्तानी नागरिकों समेत ईरानी जहाज को बचाया है. इन लुटेरों ने मछली पकड़ने वाले जहाज को किडनैप कर लिया था. भारतीय युद्धपोत ‘आईएनएस सुमित्रा’ ने सोमालिया के पूर्वी तट पर ईरानी झंडा लगे मछली पकड़ने के जहाज पर समुद्री दस्युओं के हमले के बाद उस पर सवार चालक दल के 19 पाकिस्तानी सदस्यों को बचाया. Hats Off To Indian Navy: भारत ने बचाई जान! देखें मिसाइल हमले के बाद समुद्री जहाज का पहला VIDEO, कैप्टन ने की नौसेना की तारीफ.
‘आईएनएस सुमित्रा’ (INS Sumitra) को अदन की खाड़ी और सोमालिया के पूर्व में समुद्री दस्यु रोधी और समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए तैनात किया गया है. जहाज ने मछली पकड़ने वाले ईरानी जहाज ‘इमान’ पर सोमवार को समुद्री डकैती का प्रयास विफल कर दिया था.
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा कि सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री दस्यु रोधी एक और सफल अभियान में ‘आईएनएस सुमित्रा’ ने मछली पकड़ने वाली नौका अल नईमी और उसके चालक दल के 19 सदस्यों को 11 सोमाली समुद्री दस्युओं से बचाया.
मधवाल ने कहा, ‘‘आईएनएस सुमित्रा ने कोच्चि से लगभग 850 समुद्री मील पश्चिम में दक्षिणी अरब सागर में 36 चालक दल (17 ईरानी और 19 पाकिस्तानी) के साथ अपहृत मछली पकड़ने वाले दो जहाजों को 36 घंटे से भी कम समय में त्वरित, निरंतर और अथक प्रयासों से बचाया है.’’ उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ने समुद्र में सभी नाविकों और जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वास्ते सभी समुद्री खतरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए क्षेत्र में एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता साबित की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2024 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

