पाकिस्तान ने फिर दिखाई हेकड़ी, रूस में आयोजित अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत को नहीं बुलाया

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जानें के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बरकरार है. भारतीय सेना ने बताया कि रूस में चल रहे शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) के अभ्यास के दौरान आज पाकिस्तान का सांस्कृतिक दिवस का कार्यक्रम था. लेकिन पाकिस्तान ने तमाम राजनयिक मानदंडों को तोड़ते हुए भारत को इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया.

India, Pakistan flags (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 (Article 370) हटाए जानें के बाद से भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच तनाव लगातार बरकरार है. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) की तरफ से इसे लेकर लगातार बयानबाजी भी जारी है. इसी बीच पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत की है. एएनआई को भारतीय सेना (Indian Army) ने बताया कि रूस में चल रहे शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) के अभ्यास के दौरान आज पाकिस्तान का सांस्कृतिक दिवस का कार्यक्रम था. लेकिन पाकिस्तान (Pakistan) ने तमाम राजनयिक मानदंडों को तोड़ते हुए भारत को इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया. पाकिस्तान (Pakistan) के इस रवैये के पीछे का कारण भारत का कश्मीर (Kashmir) को लेकर लिया गया फैसला है.

बता दें कि इससे पहले दिल्ली में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) मे मिलिटरी मेडिसिन कॉन्फ्रेंस से पाकिस्तानी प्रतिनिधि नदारत रहे थे, लेकिन अंतिम दिन उन्होंने डिनर में हिस्सा जरूर लिया था.

पाकिस्तान ने रूस में आयोजित अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत को नहीं बुलाया-

वही इमरान खान (Imran Khan) ने बुधवार को कहा था कि जब तक जम्मू-कश्मीर से कर्फ्यू नहीं हटा लिया जाता, तब तक कश्मीर पर भारत के साथ बातचीत मुमकिन नहीं है. यह भी पढ़े-पाकिस्तानी प्रतिनिधियों ने SCO बैठक से बनाई दूरी, लेकिन डिनर में हुए शामिल: रिपोर्ट

गौरतलब है कि 5 अगस्त को केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 (Article 370) हटाने का फैसला लिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो