तकनीकी खराबी के कारण पाकिस्तान में गिरा भारतीय सेना का UAV, पाक आर्मी ने कब्जे में लिया
भारतीय सेना का एक मिनी ड्रोन (Unmanned Aerial Vehicle - UAV), जो भारत के भीतर प्रशिक्षण मिशन पर था, शुक्रवार सुबह 9:25 बजे तकनीकी खराबी के कारण नियंत्रण खो बैठा और पाकिस्तान के निकियाल सेक्टर में जा पहुंचा.
- Read in
- English
श्रीनगर: भारतीय सेना का एक मिनी ड्रोन (Unmanned Aerial Vehicle - UAV), जो भारत के भीतर प्रशिक्षण मिशन पर था, शुक्रवार सुबह 9:25 बजे तकनीकी खराबी के कारण नियंत्रण खो बैठा और पाकिस्तान के निकियाल सेक्टर में जा पहुंचा. यह सेक्टर पाकिस्तान में स्थित है और भारत के भिम्बर गली सेक्टर के सामने पड़ता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी सैनिकों ने इस ड्रोन को बरामद कर लिया है.
भारतीय सेना के अनुसार, यह ड्रोन भारतीय क्षेत्र के भीतर ही प्रशिक्षण मिशन पर था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण इसका नियंत्रण खो गया और यह पाकिस्तान के क्षेत्र में चला गया. घटना के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान सेना को हॉटलाइन संदेश भेजकर ड्रोन को वापस करने की मांग की है.
पाक सीमा में गिरा भारतीय सेना का UAV
At 9.25 am, a Mini UAV on a training mission well within the Indian Territory lost control due to a technical malfunction and drifted into the Nikial Sector of Pakistan opposite our Bhimber Gali Sector. As per media inputs, Pak troops have recovered the same. A hotline message… pic.twitter.com/5zBzvPJkIL
— ANI (@ANI) August 23, 2024
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, भारतीय सेना ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया है कि पाकिस्तान से इस ड्रोन को लौटाने के लिए संदेश भेजा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2024 05:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

