Weather Forecast and Updates: दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान
Rain | Representative Imag | Photo: PTI

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मध्य, पश्चिम भारत और दक्षिण प्रायद्वीप में 22 मार्च तक भारी से हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित देश के उत्तरी हिस्से में गरज और ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है. 21 मार्च तक पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ हल्की बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.