India Summons Pakistan: पाकिस्तान में सिखों की हत्या पर भारत ने जताया कड़ा विरोध, पाक राजनयिक को किया तलब

भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब करके पड़ोसी देश में सिख समुदाय के सदस्यों पर हमलों की हालिया घटनाओं पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है.

India-Pakistan (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब करके पड़ोसी देश में सिख समुदाय के सदस्यों पर हमलों की हालिया घटनाओं पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है. सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने कहा कि अप्रैल से जून के बीच ऐसी चार घटनाएं हुई हैं और भारत ने इन हमलों को गंभीरता से लिया है. PAK On Modi US Visit: मोदी-बाइडन ने ऐसा क्या कहा- जो पाकिस्तान को लगी 'मिर्ची', वहां की मीडिया में मची खलबली. 

एक सूत्र ने कहा, “भारत ने मांग की है कि पाकिस्तानी अधिकारी सिख समुदाय पर हुए इन हिंसक हमलों की ईमानदारी से जांच कराएं और रिपोर्ट साझा करें.” सूत्र ने कहा, “यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान को अपने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए, जो लगातार धार्मिक उत्पीड़न के डर में जी रहे हैं.”

बता दें कि पाकिस्तान के पेशावर (Peshawar) में शनिवार 24 जून को बंदूकधारियों ने मनमोहन सिंह (35) नाम के एक सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना की जिम्मेदारी कट्टरवादी सोच रखने वाली इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) ने ली. पिछले 48 घंटों में पेशावर में किसी सिख व्यक्ति पर हमले की यह दूसरी घटना है. भारत ने इन घटनाओं पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है.

इससे पहले शुक्रवार को पेशावर के राशिद गढ़ी इलाके में इसी पैटर्न के साथ सिख दुकानदार तरलोक सिंह पर गोलियां चलाई गई थी. इसी तरह मोटरसाइकिल पर हमलावर आए और दुकान में बैठे तरलोक सिंह पर गोलियां चला दी. तरलोक सिंह की टांग पर गोली लगी थी. फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी