Free COVID-19 Booster Dose: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि भारत आजादी के 75 वर्ष मना रहा है. आजादी का अमृत काल के अवसर पर सरकार ने एक निर्णय ये भी लिया गया है कि 15 जुलाई 2022 से अगले 75 दिनों तक 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को मुफ्त में बूस्टर डोज दी जाएगी.
वहीं इस ख़ास मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तरंगा हिल-अंबाजी-आबू रोड को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की मंजूरी दी है. जो 116 किमी की ये नई रेलवे लाइन मात्र 4 साल में बनकर तैयार हो जाएगी और इसमें 2798 करोड़ खर्च होंगे.
भारत आजादी के 75 वर्ष मना रहा है। आजादी का अमृत काल के अवसर पर एक निर्णय ये भी लिया गया है कि 15 जुलाई 2022 से अगले 75 दिनों तक 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को मुफ्त में बूस्टर डोज दी जाएगी: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, दिल्ली pic.twitter.com/fu5REvWr5h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2022











QuickLY