India Hits Hard At Pakistan On Kashmir: भारत ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, UNGA में दिया करारा जवाब
पाकिस्तान ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में कश्मीर राग अलापा. जिसके बाद भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को सच्चाई का आइना दिखाया.
UNGA: पाकिस्तान (Pakistan) इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है. यहां देश दिवालिया होने की कगार पर है. जनता के पास खाने के लिए आटा, अनाज तक नहीं है. लेकिन, इसके बावजूद पाकिस्तान कश्मीर पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तान ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में कश्मीर राग अलापा. जिसके बाद भारत (India) ने एक बार फिर पाकिस्तान को सच्चाई का आईना दिखाया. संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि ने करारा जवाब दिया कहा कि पाकिस्तान के प्रतिनिधि चाहे जो भी कहे या माने, संपूर्ण केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और पूरा लद्दाख भारत का अभिन्न और अविच्छेद्य अंग थे, हैं और रहेंगे.
भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि हम पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से कुछ भी नए की उम्मीद नहीं करते हैं. जो भारत की धर्मनिरपेक्ष साख और मूल्यों खिलाफ असुरक्षा और नफरत से भरा हुआ है, जो भारत का आधार हैं.
यहां देखें विडियो:
#WATCH | "Irrespective of what the representative of Pakistan believes or covets, the entire Union territory of Jammu and Kashmir and Ladakh were, are and will always be an integral and inalienable part of India," says Indian representative at UN General Assembly
(Source: UNTV) pic.twitter.com/ZovOrrvEqN
— ANI (@ANI) February 7, 2023
कश्मीर के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घसीटने वाले पाकिस्तान को भारत हमेशा से ही मुहंतोड़ जवाब देता रहा है और इस बार भी यही हुआ. पाकिस्तान में जनता भले रोटी, दूध, सब्जी जैसी जरूरत की चीजों के लिए संघर्ष कर रही हो लेकिन पाकिस्तान का ध्यान सिर्फ कश्मीर को हड़पने और आतंकवाद फैलाने की कोशिशों में है. पाकिस्तान इन दिनों अपने अस्त्तिव की लड़ाई लड़ रहा है लेकिन अपना प्रोपेगैंडा अभी भी नहीं छोड़ रहा है.
पाकिस्तान में भले ही आम जन को खाने के लाले पड़े हों और हर तरफ हाय-हाय मच रही हो, लेकिन पाकिस्तानी हुकूमत भारत के खिलाफ अपनी साजिशों से बाज नहीं आ रही है. एक तरफ पाकिस्तान दुनियाभर में हाथ फैलाने के लिए मजबूर है तो वहीं दूसरी ओर कश्मीर मुद्दे को पकड़कर भी बैठा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2023 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

