UN Security Council का अस्थाई सदस्य चुना गया भारत, जानिए अब तक कितनी बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का मेंबर बन चुका है देश

भारत को 8वीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के तौर पर चुन लिया गया है. यूएनएससी की 193 सदस्यीय महासभा में 184 वोट मिलने के बाद भारत को अगले दो साल के लिए यूएनएससी का अस्थायी सदस्य चुना गया है. भारत यूएनएससी के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में पहली बार साल 1950 में चुना गया था और अब भारत को आठवीं बार अस्थायी सदस्य के तौर पर चुना गया है.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (Photo Credits: Wikimedia Commons)

UN Security Council: भारत को 8वीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nation Security Council) के अस्थायी सदस्य (Non-Permanent Member) के तौर पर चुन लिया गया है. यूएनएससी (UNSC) की 193 सदस्यीय महासभा में 184 वोट मिलने के बाद भारत को अगले दो साल के लिए यूएनएससी का अस्थायी सदस्य चुना गया है. मतदान में भारत (India) और मैक्सिको (Mexico) निर्विरोध चुने गए. भारत के निर्विरोध चुने जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट कर कहा है कि वैश्विक समुदाय द्वारा भारत को दिए गए समर्थन के लिए वे बहुत अभारी हैं. साल 2021-22 के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में बुधवार को चुनाव कराया गया, जिसमें भारत के पक्ष में 184 वोट पड़े और उसे 2021-22 तक के लिए यूएनएससी का अस्थायी सदस्य चुन लिया गया.

ज्ञात हो कि भारत को यूएनएससी के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में पहली बार साल 1950 में चुना गया था और अब भारत को आठवीं बार अस्थायी सदस्य के तौर पर चुना गया है. चलिए जानते हैं अब तक कितनी बार चुनाव जीत कर भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्य बन चुका है.

इससे पहले भारत कुल सात बार संयुक्त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद का गैर-स्‍थाई सदस्‍य रह चुका है और अस्थायी सदस्‍य के तौर पर भारत का कुल कार्यकाल 14 वर्षों का रहा है. साल 2011-12 में भारत सातवीं बार यूएनएससी का सदस्‍य बना था. यूएनएससी के अस्थायी सदस्य के तौर पर भारत के अब तक के कार्यकाल पर नजर डालें तो पहली बार भारत 1950-1951 में यूएनएससी का गैर-स्थायी सदस्य बना था, उसके बाद साल 1967-1968, 1972-1973, 1977-1978, 1984-1985, 1991-1992 और 2011-12 के लिए भारत को गैर-स्थायी सदस्य के तौर पर चुना गया था. यह भी पढ़ें: भारत 8वीं बार चुना गया UN Security Council का अस्थाई सदस्य, 192 में से मिले 184 वोट

गौरतलब हो कि यूएनएससी दो साल के कार्यकाल के लिए 10 में से पांच अस्थायी सदस्यों का चुनाव करती है. संयुक्त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की 10 अस्थायी सीटों को क्षेत्रीय आधार पर वितरित किया जाता है. पांच सीटें अफ्रीका और एशियाई देशों के लिए, एक पूर्वी यूरोपीय देशों, दो लैटिन अमेरिका व कैरिबियाई देशों और दो पश्चिमी यूरोपीय व अन्य राज्यों के लिए वितरित की जाती हैं. परिषद का सदस्य चुने जाने के लिए उम्मीदवार देशों को सदस्य देशों के दो-तिहाई मतों की जरूरत होती है.

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट