India-China Violent Face-Off in Ladakh: 4 अन्य भारतीय जवानों की हालत नाजुक, सीमा पर हिंसक झड़प में अब तक 20 भारतीय जवान शहीद

पूर्वी लद्दाख में सोमवार रात को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी( PLA) और भारतीय सेना के बीच गलवान घाटी (Galwan Valley) में हुई हिंसक झड़प (India-China Violent Face-Off) में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए. जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. वहीं LAC पर दोनों तरफ की सेना अलर्ट पर हैं. इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है कि चीनी सैनिकों के साथ सोमवार शाम हुई हिंसक झड़प के बाद चार भारतीय सैनिकों की हालत गंभीर है, उनका इलाज किया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि शहीदों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि कई जवान बुरी तरह घायल हैं. वहीं इस झड़प में चीनी को भी भारी नुकसान हुआ है.

भारत-चीन सीमा (Photo Credits: Twitter/File)

रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेना से झड़प के बाद चीन के तकरीबन 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं या फिर घायल हो गए हैं. बता दें कि चीनी सेना ने सोमवार को झड़प की जगह पर भारतीय सेना की छोटी टुकड़ी पर हमला किया था. चीनी सेना जब हमला किया तो भारतीय सेना उस समय गश्त पर थे. इस झड़प में कमांडिंग आफिसर के साथ ही कई जवान शहीद हो गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए.

ANI का ट्वीट:- 

वहीं इस घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी से मुलाकत की थी. चीन के हमले में भारतीय सैनिकों के शहीद होने को लेकर देश में बने माहौल और आगे की रणनीति और चर्चा हुई. वहीं पूरे मामले में विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पूर्व में शीर्ष स्तर पर जो सहमति बनी थी, अगर चीनी पक्ष ने गंभीरता से उसका पालन किया होता तो दोनों पक्षों की ओर जो हताहत हुए हैं उनसे बचा जा सकता था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 234 रनों का टारगेट, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 2nd ODI Match Live Score Update: कार्डिफ में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड